“सोशल मीडिया पर मार्मिक अपील के बाद हरियाणा निवासी प्रीतम की नैनीताल पुलिस ने की सकुशल बरामदगी”

“सोशल मीडिया पर मार्मिक अपील के बाद हरियाणा निवासी प्रीतम की नैनीताल पुलिस ने की सकुशल बरामदगी”

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

सोशल मीडिया में वायरल परिजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस से मदद की मार्मिक अपील से पसीजा खाकी का दिल, खोजबीन में लगाई पूरी मेहनत हुई साकार,

यह भी पढ़ें 👉  अगस्त माह में 5,605 नए लाभार्थियों की पेंशन स्वीकृत

 

 

 

सोनू राजपूत निवासी हिसार हरियाणा द्वारा प्रीतम सिंह पुत्र मनोहर लाल के माह जुलाई में कावड़ लेने हरिद्वार आने तथा दिनांक 21 जुलाई 2024 से गुमशुदा होने के संबंध में नगर कोतवाली हरिद्वार में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। जिसकी खोजबीन के प्रयास किए जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के दृष्टिगत 02 सितंबर को जनपद नैनीताल के कक्षा 01 से 12 तक के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित - जिलाधिकारी*

 

 

 

उक्त गुमशुदा के परिजनों द्वारा द्वारा उत्तराखंड पुलिस से मदद की मार्मिक अपील सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी, जिसे देखकर खत्याड़ी चौकी रामनगर में तैनात हे0का0 नसीम अहमद का दिल पसीज गया तथा पूरी मेहनत से उक्त गुमशुदा की तलाश में जुट गए, आखिरकार उक्त हे0 का0 की मेहनत रंग लाई और गुमशुदा प्रीतम को बरामद कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।

karki
inder