अपराधों पर नियंत्रण हेतु सख्त हुए SSP NAINITAL* *CCTV कैमरों के माध्यम से पुलिस कार्यवाही पर रख रहे नज़र*

अपराधों पर नियंत्रण हेतु सख्त हुए SSP NAINITAL* *CCTV कैमरों के माध्यम से पुलिस कार्यवाही पर रख रहे नज़र*

 

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

 

*सड़कों पर उतरी बड़ी संख्या में पुलिस पुलिस, चैकिंग अभियान जारी*

*सार्वजनिक स्थानों में नशे का सेवन करने पर 70 व्यक्तियों, 830 चालकों के विरुद्ध कार्यवाही, 61 वाहन सीज 48 डी0एल0 निरस्तीकरण*

 

 

 

*जनपद को अपराधमुक्त* बनाने, महिला सुरक्षा, भयमुक्त वातावरण तथा शांति व्यवस्था बनाने के लिए *एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा ने अब सख्त रुख* अपनाया है। चैकिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एसएसपी ने बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को सड़कों पर उतारा।
गत दिनों एसएसपी नैनीताल द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी में सभी थाना/चौकी प्रभारियों को रात्रि में सड़क पर पुलिस की मौजूदगी न होने पर कड़ी फटकार लगाई गई थी, तथा अपने अपने क्षेत्र में सड़क पर पुलिस की मौजूदगी बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में मिलावटखोरों पर शिकंजा, पान मसालों के तीन नमूने जांच को भेजे

 

 

 

 

जिस संबंध में सभी थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा *अपने अपने क्षेत्र में आवश्यक पुलिस बल तैनात कर प्रभावी चैकिंग* की जा रही है, *सड़क पर पुलिस बल की मौजूदगी का जिम्मा एसएसपी नैनीताल ने बखूबी संभाला* है।

दिनांक 02. 09.2024 की रात्रि में जनपद में चल रही *चैकिंग व्यवस्था का औचक सीसीटीवी कंट्रोल रूम में जाकर निरीक्षण* किया। *एसएसपी ने विभिन्न चैकिंग प्वाइंट्स की स्थिति की बारीकी से समीक्षा* की और *वायरलेस सेट के माध्यम से सभी पुलिसकर्मियों की लोकेशन का सत्यापन* किया।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर पुलिस की अपराध समीक्षा गोष्ठी: लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हुड़दंगियों और तस्करों पर होगी सख्त कार्रवाई!

 

 

 

*विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से अभियान की निगरानी* की और सुनिश्चित किया कि *चैकिंग अभियान पूरी पारदर्शिता और नियमों के तहत संचालित* हो रहा है।
पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सतर्कता से अपनी ड्यूटी का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर बनाए रखें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि *चैकिंग के दौरान जनता के साथ शिष्टाचार और संवेदनशीलता से पेश आएं, एवं अराजकत्वों पर शीघ्र कार्यवाही* की जाए।

 

 

 

 

अभियान के अन्तर्गत *यातायात नियमों का उल्लंघन एवं सार्वजनिक स्थानों पर नशे का सेवन* करने पाये जाने पर पुलिस द्वारा *कुल- 900 व्यक्तियों के विरूद्व कार्यवाही कर 3,54,500 रूपये का राजस्व जमा* करवाया गया।
बिना हेलमेट-192,
दो पहिया वाहन पर तीन सवारी-46,
रेट्रो साइलेन्सर- 17,
बिना नम्बर प्लेट- 99, शराब पीकर- 03,
काली फिल्म- 16,

यह भी पढ़ें 👉  पतलोट महाविद्यालय को मिला नया भवन, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया लोकार्पण

 

 

 

अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर- *457 चालकों के विरूद्व कार्यवाही* करते हुए *61 वाहन सीज एवं 48 चालकों के डी0एल0 निरस्तीकरण* की कार्यवाही की गयी है। इसके अतिरिक्त अभियान के दौरान *सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने पर 70 व्यक्तियों के विरूद्व पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही* करते हुए जुर्माना जमा करवाया गया।

karki
inder