हल्द्वानी में युवतियों का पीछा करने वाले गिरफ्तार, एसएसपी नैनीताल ने दिए सख्त आदेश”

हल्द्वानी में युवतियों का पीछा करने वाले गिरफ्तार, एसएसपी नैनीताल ने दिए सख्त आदेश”

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी शहर में बीती रात एक वायरल वीडियो में युवतियों का पीछा करने की घटना सामने आई है। इस मामले का नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रहलाद नारायण मीणा ने तुरंत संज्ञान लिया और तत्काल एफआईआर दर्ज की गई। इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों में सवार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके वाहनों को जब्त कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रोपवे परियोजनाओं के लिए रोपवे रेग्यूलेषन और रूल्स शीघ्र हों जारीः मुख्य सचिव

 

 

 

 

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी नैनीताल ने साफ संदेश दिया है कि ऐसी अराजकता और हुड़दंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोकने के लिए तत्पर है।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. जफर सैफी व अरमान सैफी हर साल रक्षा बंधन पर राखी बंधवाकर देते है कौमी एकता का पैगाम*

 

 

एसएसपी मीणा ने कहा, “हमारी प्राथमिकता शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखना है। कोई भी ऐसा कृत्य जो समाज में डर या असुरक्षा का माहौल पैदा करता है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, 15 दिन में प्राधिकरण क्षेत्र की सभी सड़कें हों दुरुस्त, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

 

 

यह कदम पुलिस की सक्रियता और कानून व्यवस्था के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जनता ने भी इस कार्रवाई की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि ऐसे कदम आगे भी उठाए जाएंगे ताकि समाज में सुरक्षा और शांति बनी रहे।

karki
inder