उत्तर प्रदेश क्राइम

चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस ने की आत्मरक्षा में फायरिंग

Spread the love

चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस ने की आत्मरक्षा में फायरिंग

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

 

महाराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बालिका के साथ पड़ोसी युवक द्वारा दुष्कर्म की घटना सामने आई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश में जुटकर देर रात मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नशा मुक्त अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर लक्की उर्फ ललित कठायत गिरफ्तार

 

 

पुलिस को आरोपी के ऐमी आलापुर से तारापुर मोड़ पर होने की सूचना मिली। पुलिस ने आरोपी को घेरने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसके परिणामस्वरूप आरोपी के पैर में गोली लगी और वह गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  धरना स्थल पहुंचे SDM और CO, तीन घंटे की वार्ता के बाद निकला समाधान, 19 दिन बाद खत्म हुआ धरना

 

 

सीओ सदर ने बताया कि आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और बच्ची का इलाज भी चल रहा है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  CEIR पोर्टल से फिर लौटी मुस्कान, पौड़ी पुलिस ने खोया मोबाइल किया बरामद