“गैंगस्टर एक्ट के आरोपियों की गिरफ्तारी: मुखानी पुलिस ने किया पति-पत्नी को गिरफ्तार”।

“गैंगस्टर एक्ट के आरोपियों की गिरफ्तारी: मुखानी पुलिस ने किया पति-पत्नी को गिरफ्तार”।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

दिनांक 21/03/24 को थानाध्यक्ष मुखानी पंकज जोशी द्वारा थाना हाजा पर मु0अ0सं0 54/24 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट बनाम शेखर चंद पांडे पुत्र गणेश दत्त पांडे निवासी छडायल नयाबाद आदि पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उमेश मलिक प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के सुपुर्द की गई।

 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में अवैध रूप से परिवर्तित वाहनों पर एआरटीओ का शिकंजा, 11 वाहनों पर कार्रवाई

मुकदमा उपरोक्त में शेखर चंद्र पांडे व तनुजा पांडे पति -पत्नी गिरफ्तारी से फरार चल रहे थे जिनकी गिरफ्तारी हेतु विवेचक श्री उमेश मलिक प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी द्वारा 55 सीआरपीसी का नोटिस गिरफ्तारी हेतु थाना हाजा को दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  *ADG वी मुरुगेशन की फटकार, IG कुमाऊँ की कड़ी चेतावनी के बाद जगजे सिस्टम, साइबर अपराधियों पर टूटा नैनीताल पुलिस का कहर* *जांच के बाद साईबर हॉटस्पॉट के विरुद्ध एक ही रात में 43 FIR, कुल 49 मुकदमे*

 

उक्त में कार्यवाही करते हुए दिनांक 21/08/24 को थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त शेखर पांडे पुत्र गणेश दत्त पांडे उम्र 40 वर्ष व तनुजा पांडे पत्नी शेखर चंद पांडे उम्र 34 वर्ष निवासीगण छडायल नयाबाद मुखानी जनपद नैनीताल को डूंगरपुर हल्दुचौड़ से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त गणों को कब से मा0 न्यायालय व पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस कार्यालय रामनगर में नारायण दत्त तिवारी को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, विकास में योगदान को किया याद

 

पुलिस टीम
1- उ0 नि0 बलवंत कंबोज
2- का0 रविंद्र खाती
3- म0 हे0 का0 आशा

karki
inder