उत्तराखंड देहरादून सियासत

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती उत्तराखंड पुलिस की बहिनें।

Spread the love

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती उत्तराखंड पुलिस की बहिनें।

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

 

देहरादून, 19 अगस्त। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के शासकीय आवास में आज रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उत्तराखंड पुलिस की बहिनों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को राखी बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की और रक्षाबंधन की शुभकमानाएं दी। महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें तिलक लगाया और उन्हें मिठाई खिलाई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पुलिस की बहिनों को उपहार भी भेंट किया।

यह भी पढ़ें 👉  तराई पश्चिमी वन प्रभाग की बड़ी कार्रवाई, दो पिकअप वाहनों से अवैध खैर प्रकाष्ठ जब्त

 

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाई-बहन के असीम स्नेह एवं विश्वास के प्रतीक, पावन पर्व ‘रक्षाबंधन’ की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व न केवल भाई-बहन के रिश्ते को सुदृढ़ करता है, बल्कि यह समाज में परिवारिक मूल्यों और आपसी सौहार्द को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार हमें यह सिखाता है कि हमें अपने प्रियजनों की रक्षा और सम्मान के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति में निहित सहयोग समर्पण और आत्मीयता के मूल्यों को भी दर्शाता है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने समस्त देश एवं प्रदेश वासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में पहली बार एशियन फुटवेयर्स का भव्य आयोजन, देशभर से जुटे 600 से अधिक पार्टनर्स, 2,500 नए डिज़ाइन और 500 नए प्रोडक्ट लॉन्च

 

 

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं पिछले 19 वर्षों से राखी का कार्यक्रम करवाता हूँ किन्तु इस वर्ष मेरे भतीजे का देहांत होने के कारण यह विशाल उत्सव आयोजित नहीं हो सका। मुझे चमोली, बागेश्वर जैसे दूरस्थ क्षेत्र से देहरादून में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने राखी बांधी हैं, जिस आदर, सम्मान और स्नेह से उन्होंने मुझे राखी बांधी हैं, मैं एक भाई और जनसेवक होने के नाते उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ। इस दौरान भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी भी उपस्थित रही।

यह भी पढ़ें 👉  यात्रियों से उत्तराखंड की संस्कृति, संस्कार और ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना के प्रतिनिधि बनने का आह्वान