उत्तराखंड उधम सिंह नगर सियासत

“काशीपुर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि और गोष्ठी का आयोजन”

Spread the love

“काशीपुर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि और गोष्ठी का आयोजन”

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

एंकर: काशीपुर में आज भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की छठी पुण्यतिथि पर रामपुरम स्थित अटल बिहारी पार्क में स्वर्गीय अटल बिहारी जी की प्रतिमा पर समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्वांजलि दी तथा एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जन मौजूद रहे ।

आपको बताते कि पूर्व विधायक हरभजन चीमा ने कहा अटल जी एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार हैं। उनका जीवन केवल जीवन नहीं,बल्कि संस्कारों की मिसाल है। उनका जीवन हर भारतवासी के लिए प्रेरणादायी है। विचार गोष्ठी में पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने अपने अद्वितीय नेतृत्व और राष्ट्रवादी सोच से भारत को एक नई दिशा दी। उनके द्वारा स्थापित सिद्वांत और मूल्य आज भी भाजपा के हर कार्यकर्ता और देशवासियों के लिए मार्गदर्शक हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मतदान सामग्री के साथ रवाना हुई पोलिंग पार्टियां, कल होगा मतदान।

 

 

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने अटल जी के द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों को याद करते हुए कहा उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान किए गए आर्थिक सुधार, परमाणु परीक्षण और कश्मीर समस्या का समाधान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी ने हमेशा देशहित को सर्वोपरि रखा और उनकी नीति और सिद्वांत आज भी हमारे लिए अनुकरणीय हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी ने हमेशा देशहित को सर्वोपरि रखा और उनकी नीति और सिद्वांत आज भी हमारे लिए अनुकरणीय हैं।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उनके विचारों और सिद्वांतों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, पी सी यू अध्यक्ष राम मेहरोत्रा, प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक ,पूर्व प्रदेश मंत्री आशीष गुप्ता, इंतजार हुसैन भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल ,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बृजेश पाल ,ओबीसी मोर्चे के प्रदेश मंत्री एवं ओबीसी आयोग के सदस्य कमलेश कुमार, ईश्वर चंद्र गुप्ता, अर्जुन सिंह, विपिन अरोरा ,शाहनवाज खान ,मंजू यादव, सुधा शर्मा, राहुल पैगिया, रीति नगर, उषा शर्मा, रेखा सक्सैना, मनोज मनराल, रिकी पोंटिंग, सुशील शर्मा, अभिनव राजपूत आदि भाजपा जन एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने पेंशन हिस्सेदारी के रूप में ₹1600 करोड़ की धनराशि प्रदान करने पर उत्तर प्रदेश सरकार का किया आभार व्यक्त