विदेश भेजने के नाम पर ठगी कर कबूतरबाज दुबई हो गया था फरार* *नैनीताल पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार।

विदेश भेजने के नाम पर ठगी कर कबूतरबाज दुबई हो गया था फरार* *नैनीताल पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार।

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

 

प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल के निर्देशन* में जनपद के *वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान* के अंतर्गत लंबे समय से फरार चल रहे *वारण्टियों की लगातार गिरफ्तारी* की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में अवैध रूप से परिवर्तित वाहनों पर एआरटीओ का शिकंजा, 11 वाहनों पर कार्रवाई

 

*युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर मो0 अफजाल द्वारा धोखाधड़ी* किये जाने के सम्बंध में उक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 96/22 धारा 420 भादवि चालानी थाना रामनगर जिला नैनीताल में पंजीकृत है जिसमें आरोपी लम्बे समय से वांछित चल रहा था।, जिस सम्बन्ध में मा0 न्यायालय से वारंट जारी किए गए थे।
*आरोपी की गिरफ्तारी के पुलिस टीम द्वारा लगातार काफी प्रयास* किये जा रहे थे। आरोपी का *दुबई होना संज्ञान* में आया। जिसमें पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  पहले बुलाया, फिर सरेआम अपमान! दलेर मेहंदी विवाद पर भड़के कलाकार

 

दिनांक 14/ 8/24 को ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन नई दिल्ली के सहयोग से *आरोपी वारन्टी को आईजीआईटी एयरपोर्ट दिल्ली से नैनीताल पुलिस द्वारा गिरफ्तार* किया गया, जिसे आज दिनांक 15/8/24 को माननीय न्यायालय रामनगर में पेश कर जेल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई और न्यायिक प्रक्रिया पर एडीजी ने दी जानकारी

 

 

*गिरफ्तारी-*
अफजाल पुत्र अमानत हुसैन निवासी मोहल्ला अफगानन शेरकोट जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश
*पुलिस टीम-*
1-  दीपक बिष्ट चौकी प्रभारी टीपी नगर
2- का0 कमल
3- का0 अनिल