उत्तराखंड क्राइम रामनगर

रामनगर में शराब की दुकानों पर विशेष छापेमारी अभियान, अनियमितताओं के लिए कार्रवाई

Spread the love

रामनगर में शराब की दुकानों पर विशेष छापेमारी अभियान, अनियमितताओं के लिए कार्रवाई

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

 

नैनीताल: जिले में शराब की दुकानों पर अनियमितताओं को लेकर चलाए गए विशेष अभियान के तहत प्रशासनिक अधिकारियों ने रामनगर, हल्द्वानी और अन्य क्षेत्रों में छापेमारी की। यह अभियान जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर चलाया गया, जिसमें सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ए.पी. वाजपेई, एसडीएम रामनगर राहुल शाह, और उप जिला मजिस्ट्रेट कैंची धाम विपिन पंत ने विभिन्न शराब की दुकानों पर निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  धरना स्थल पहुंचे SDM और CO, तीन घंटे की वार्ता के बाद निकला समाधान, 19 दिन बाद खत्म हुआ धरना

 

 

 

छापेमारी के दौरान कई दुकानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर शराब बेचे जाने की शिकायतें सामने आईं। इसके अलावा, कई दुकानों में सीसीटीवी कैमरे भी चालू हालत में नहीं पाए गए। इन अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने मौके पर ही चालान काटे और दुकानदारों को चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये दिये जा रहे सहयोग के लिये मुख्यमंत्री ने जताया केन्द्रीय मंत्री का आभार

 

 

सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेई ने बताया कि ओवर रेटिंग और सीसीटीवी की खामियों को लेकर कई दुकानों पर कार्रवाई की गई है। एसडीएम राहुल शाह और उप जिला मजिस्ट्रेट विपिन पंत ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान चलाकर दोषी दुकानदारों पर जुर्माना लगाया। प्रशासन की इस सख्ती का उद्देश्य शराब की दुकानों में पारदर्शिता और नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि सभी दुकानों में नियमों का सही से पालन हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में करणी सेना का बड़ा ऐलान, 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी।