रामनगर कांग्रेस कार्यलय में उत्तराखंड में मंगलौर एवं बद्रीनाथ विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर जश्न मनाया।

रामनगर कांग्रेस कार्यलय में उत्तराखंड में मंगलौर एवं बद्रीनाथ विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर जश्न मनाया।

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

 

उत्तराखंड में मंगलौर एवं बद्रीनाथ विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर कांग्रेस कार्यालय रामनगर में जीत का जश्न मनाया गया। नैनीताल कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर विधानसभा उप चुनाव के जीत का जश्न मनाया. इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि यह बदलाव की शुरुआत के साथ-साथ भाजपा के नकारेपन की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सट्टा होने के बावजूद भी दोनों सीटों पर जनता ने भारतीय जनता पार्टी के गाल पर करारा तमाचा मारा है।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा ने 1.24 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क सुधारीकरण कार्य का किया शिलान्यास

 

 

 

 

नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा ने कहा की यह बदलाव की बयान है 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा की स्थिति बहुत बुरी होने वाली है। जिसकी शुरुआत आज के चुनाव परिणाम से हो गई है उन्होंने कहा कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी लगातार उत्तराखंड के केदारनाथ जैसे संवेदनशील विषयों पर अपनी घिनौनी राजनीति कर रही है उसी का अंजाम है कि बाबा केदार ने उन्हें उनकी राजनीति जमीन दिखा दी है सभा का संचालन जिला उपाध्यक्ष अग्रवाल खुलासा ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली कूच करेगी रामनगर कांग्रेस, राहुल गांधी के आह्वान पर जुटेंगे कार्यकर्ता

 

 

 

 

इस दौरान नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस ललिता उपाध्याय, जिला महामंत्री धाराबल्लभ पाण्डेय, जिला सचिव मोहम्मद यूसुफ, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, गुलाम सादिक, कमल नेगी, नवीन सनवाल, जावेद खान, मो अजमल, कमल तिवारी, अनुभव बिष्ट, मो मुजीब, धीरज मोलखी, मो करीम, धीरज उपाध्याय, भास्कर चमियाल, धीरज सती, देवेंद्र चंदोला, रवि ठाकुर, शेरुद्दीन, वीरेन्द्र कुमार, आनन्द कपकोटी आदि मौजूद रहे।

karki
inder