अवैध शराब के अड्डों पर बड़ी कार्रवाई: 280 लीटर शराब बरामद, 9000 किग्रा लहन नष्ट

अवैध शराब के अड्डों पर बड़ी कार्रवाई: 280 लीटर शराब बरामद, 9000 किग्रा लहन नष्ट

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

,आबकारी आयुक्त उत्तराखंड देहरादून व जिलाधिकारी उधमसिंह नगर द्वारा अवैध मदिरा निर्माण और बिक्री के अड्डों के समूल विनष्टिकरण के सम्बन्ध में प्रदत्त निर्देशों के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी,उधम सिंह नगर,श्री अशोक मिश्रा के नेतृत्व में गठित आबकारी अपराध निरोधक क्षेत्र 01 रुद्रपुर, बाजपुर और जनपदीय प्रवर्तन दल की संयुक्त दबिश टीम द्वारा रुद्रपुर क्षेत्र के ग्राम रायपुर और बिंदुखेड़ा हत्यारी नदी के किनारे चल रहे शराब निर्माण के अवैध अड्डों को नष्ट किया गया । कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण कर रही 06 भट्टियों को मौके पर नष्ट कर 280 लीटर अवैध कच्ची शराब की बरामदगी की गई तथा 9000 किलोग्राम लहन को नष्ट किया गया ।

 

यह भी पढ़ें 👉  *ADG वी मुरुगेशन की फटकार, IG कुमाऊँ की कड़ी चेतावनी के बाद जगजे सिस्टम, साइबर अपराधियों पर टूटा नैनीताल पुलिस का कहर* *जांच के बाद साईबर हॉटस्पॉट के विरुद्ध एक ही रात में 43 FIR, कुल 49 मुकदमे*

इसके बाद टीम द्वारा लालपुर में छापा मारकर अभियुक्त मान सिंह को 15 लीटर कच्ची शराब के साथ धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत गिरिफ्तार किया । दबिश टीम का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि अष्टमी पर SSP मंजूनाथ टी.सी. ने पत्नी संग किया कन्या पूजन, सुख-समृद्धि की कामना

टीम सदस्य
आबकारी निरीक्षक
महेंद्र सिंह बिष्ट

आबकारी सिपाही
वीरेंद्र,विकास,राजेंद्र,
रखी,अमित,पवन कंबोज

karki
inder