ऋषिकेश उत्तराखंड क्राइम देहरादून

कार के ऊपर पेड़ गिरने से हादसा टला

Spread the love
कार के ऊपर पेड़ गिरने से हादसा टला

रोशनी पाण्डेयप्रधान संपादक

 

ऋषिकेश में सात मोड़ के पास शुक्रवार शाम तेज हवाओं के कारण चलती कार के ऊपर अचानक भारी भरकर पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि कार सवार लोगों को चोटें नहीं आईं और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेले में नैनीताल पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था

 

 

 

कार सवार देहरादून से ऋषिकेश की तरफ को जा रहे थे, तभी सात मोड़ के पास अचानक एक पेड़ कार के बोनट पर आ गिरा। पेड़ के गिरते अन्य वाहन भी पीछे ही रुक गए। कार सवार किसी तरह खिड़की का दरवाजा तोड़कर बाहर निकले।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेस वार्ता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे मुख्यमंत्री ने कार्यक्रमों के प्रभावी एवं व्यापक आयोजन के दिए निर्देश

 

 

हादसे की सूचना एसडीआरएफ को दी सूचना पर एसडीआरएफ टीम, मौके पर पहुंची और किसी तरह वहां से पेड़ को हटवाया और कार से तीनों लोगों को निकलवाया। उधर, पेड़ के गिरने से रास्ता बंद हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई।

यह भी पढ़ें 👉  फायर NOC और सुरक्षा मानकों की जांच, कई होटलों में मिली अनियमितताएं