भू-स्खलन प्रभावित क्षेत्र के उपचारात्मक कार्यो के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में आज शुक्रवार को जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय नैनीताल में बैठक आयोजित हुई ।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

नैनीताल  03 फरवरी 2023- सरोवर नगरी नैनीताल के अन्तर्गत बलियानाला भू-स्खलन प्रभावित क्षेत्र के उपचारात्मक कार्यो के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में आज शुक्रवार को जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय नैनीताल में बैठक आयोजित हुई । बैठक में अधिशासी अभियन्ता सिंचाई विभाग एके वर्मा एवं उपजिलाधिकारी राहुल साह ने भूस्खलन प्रभावी क्षेत्र में अब तक की गई कार्यों की जानकारी दी उपजिलाधिकारी ने बताया कि आपदाग्रस्त मे 99 परिवारों को पुर्नवास हेतु बेलवाखान में लगभग 50 नाली भूमि में विस्थापित करने हेतु चिन्हित की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  *ADG वी मुरुगेशन की फटकार, IG कुमाऊँ की कड़ी चेतावनी के बाद जगजे सिस्टम, साइबर अपराधियों पर टूटा नैनीताल पुलिस का कहर* *जांच के बाद साईबर हॉटस्पॉट के विरुद्ध एक ही रात में 43 FIR, कुल 49 मुकदमे*

 

 

जिलाधिकारी ने लोनिवि, आपदा, जलसंस्थान, विद्युत राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि विस्थापित क्षेत्र में स्थलीय निरीक्षण करते हुए आवश्यक सभी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्थाओं हेतु आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सिंचाई एवं शिक्षा विभाग को यह भी निर्देश दिये हैं कि आपदा क्षेत्र के अन्तर्गत कार्य के दौरान जीआईसी काॅलेज के बच्चों को सीआरएसटी काॅलेज में शिफ्ट किया जाना है उसका संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिये साथ ही उपरोक्त स्कूलों का स्टीमेट तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये ताकि भवन का फिर से निर्माण किया जा सके।
बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, उपजिलाधिकारी राहुल साह, योगेश मेहरा, लोनिवि0 अधिशासी अभियन्ता संजय कुमार पाण्डेय, प्रकाश चन्द्र उप्रेती, सिंचाई अधिशासी अभियन्ता एके वर्मा, डीडी सती जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी शैलेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी विभा दीक्षित, तहसीलदार नवाजिस खलीक, विद्युत एसडीओ प्रयांग पाण्डे, जलसंस्थान अधिशासी अभियन्ता डीएस बिष्ट, मल्लीताल सीआरएसटी काॅलेज प्रधानाचार्य मनोज पाण्डे, प्रधानाचार्या बिमला बिष्ट जीआईसी काॅलेज, प्रभारी प्रधानाचार्या रेखा नेगी,जीजीआईसी काॅलेज सहित विभिन्न विभागों के सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
—————-0————————-
अपर जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल-7055007024

karki
inder