उत्तराखंड क्राइम देहरादून

ट्रैक्टर-ट्रॉली के हमले में दो युवकों की मौत: पुलिस चालक की तलाश में

Spread the love

ट्रैक्टर-ट्रॉली के हमले में दो युवकों की मौत: पुलिस चालक की तलाश में

रोशनी पाण्डेयप्रधान संपादक

देवबंद-मंगलौर मार्ग पर मंडावली में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। इससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों को सीएचसी मंगलौर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, ट्रैक्टर चालक वाहन समेत फरार हो गया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई है।मंगलौर के लहबोली निवासी बंटी (20) और अमित (22) गुरुकुल नारसन स्थित एक कंपनी में काम करने के बाद बाइक से घर लाैट रहे थे। मंडावली के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली मुजफ्फरनगर की ओर जा रही थी। ट्रैक्टर-ट्रॉली ने अचानक ही बाइक सवार दोनों युवकों को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के सौदागरों पर फिर चला पुलिस का शिकंजा! 🚔 एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

 

 

दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद चालक उन्हें कुचलते हुए भाग खड़ा हुआ।हादसा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख ट्रैक्टर चालक सकपका गया और मौके से फरार हो गया। लोगों ने लहूलुहान पड़े दोनों युवकों की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को उठाया और एंबुलेंस की मदद से मंगलौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  दहेज लोभियों पर पुलिस का शिकंजा! फरार वारंटी देहरादून से गिरफ्तार

 

 

सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पहुंच गए। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर चंद ने बताया कि परिजनों की ओर से घटना की तहरीर मिल गई है। मामले में ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के अनुरोध पर लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग कैप्टन अजय पंत प्रकरण में कर रहा सतत निगरानी