विश्व पर्यावरण दिवस: कार्बेट टाइगर रिजर्व में साइकिल रैली और वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस: कार्बेट टाइगर रिजर्व में साइकिल रैली और वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन

रोशनी पाण्डेयप्रधान संपादक

आज दिनांक 05.06.2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में श्री धीरज पाण्डे, निदेशक कार्बेट टाइगर रिजर्व के निर्देशन तथा  दिगन्ध नायक, उप निदेशक, कार्बेट टाइगर रिजर्व एवं  अमित ग्वासीकोटी, उप प्रभागीय वनाधिकारी, बिजरानी के मार्गदर्शन में प्रातः 6 बजे से 7 बजकर 45 मिनट तक वन परिसर रामनगर से गर्जिया वन चौकी तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया, जिसे निदेशक महोदय कार्बेट टाइगर रिजर्व द्वारा हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया गया। तत्पश्चात् कार्बेट टाइगर रिजर्व तथा रामनगर वन प्रभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा ई०डी०सी अध्यक्ष, बी०डी०सी० सदस्यों, वेस्ट वॉरियर्स एन०जी०ओ० एवं ई०डी०सी० ढिकुली, होटल एसोसिएशन, जिप्सी वेलफेयर सोसाइटी एवं ग्रामीणों द्वारा गर्जिया चौकी वन परिसर में वृक्षारोपण एवं एन०एच० 309 से लगते हुए ढिकुली क्षेत्र में “Green Corbett-Clean Corbett” मुहिम के तहत सफाई अभियान चलाया गया एवं एकत्रित Waste Material को वेस्ट वॉरियर के रिंगौड़ा स्थित क्लैक्शन सेन्टर में पहुंचाया गया। इस अवसर पर लगभग 30 से 35 किग्रा० Waste Material एकत्रित किया गया। इसके साथ ही कार्बेट टाइगर रिजर्व के अन्तर्गत विभिन्न रेंजो में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में वृक्षारोपण किया एवं सफाई अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग।

विश्व पर्यावरण दिवस: कार्बेट टाइगर रिजर्व में साइकिल रैली और वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन

कार्यक्रम में कार्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन, रामनगर वन प्रभाग के अधिकारी/कर्मचारी तथा वेस्ट वॉरियर्स एन०जी०ओ० एवं ई०डी०सी० ढिकुली, अन्य ग्रामीणों होटल एसोसिएशन, जिप्सी वेलफेयर सोसाइटी, के सहयोगी रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की पहल से लोहियाहेड के टिक्की विक्रेता रवि शर्मा के 08 वर्षीय बेटे देव का होगा निःशुल्क उपचार

 

 

इस कार्यक्रम के दौरान  धीरज पाण्डे, निदेशक, कार्बेट टाइगर रिजर्व  दिगन्ध नायक, उप निदेशक कार्बेट टाइगर रिजर्व / प्रभागीय वनाधिकारी, रामनगर वन प्रभाग एवं  अमित ग्वासीकोटी, पार्क वार्डन, बिजरानी उप वन प्रभाग,  मनीष जोशी, सहायक वन संरक्षक, का०टा०रि०, श्रीमती पूनम कैथोला, उप प्रभागीय वनाधिकारी, रामनगर वन प्रभाग, गंगा बुधलाकोटी, सहायक वन संरक्षक, रामनगर वन प्रभाग,  बिन्दर पाल, वन क्षेत्राधिकारी, सर्पदुली रेंज तथा  भानु प्रकाश हर्बोला, वन क्षेत्राधिकारी, बिजरानी,  ललित मोहन आर्या, वन क्षेत्राधिकारी, शोध व अनुश्रवण रेंज,इरशाद अहमद,  संतोष बिष्ट, वन आरक्षी,  धर्मपाल सिंह नेगी, वन दरोगा,  सरत सिंह बिष्ट, वन दरोगा,  दयाल सिंह राणा, उप राजिक,  सुरेश बोरा, वन आरक्षी एवं  राजेन्द्र छिम्वाल, ई०डी०सी० अध्यक्ष ढिकुली व  जगदीश छिम्वाल, बी०डी०सी० प्रतिनिधि, ढिकुली उपस्थित रहे।

karki
inder