उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

माननीय जिला न्यायाधीश नैनीताल  सुबीर कुमार जी के नेतृत्व में उप कारागार हल्द्वानी में आयोजित विशेष जागरूकता शिविर

Spread the love

माननीय जिला न्यायाधीश नैनीताल  सुबीर कुमार जी के नेतृत्व में उप कारागार हल्द्वानी में आयोजित विशेष जागरूकता शिविर*

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार दिनांक 25.05.2024 को माननीय जिला न्यायधीश महोदय श्री सुबीर कुमार जी द्वारा कारागार मैनुअल के प्रावधानों के आलोक में कारागार की वास्तविक परिस्थिति एवं व्यवस्था का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में पहली बार एशियन फुटवेयर्स का भव्य आयोजन, देशभर से जुटे 600 से अधिक पार्टनर्स, 2,500 नए डिज़ाइन और 500 नए प्रोडक्ट लॉन्च

 

 

निरीक्षण के दौरान आदरणीय प्रथम अपर जिला न्यायाधीश नैनीताल  कुंवर अमनिंदर सिंह ,आदरणीय द्वितीय अपर जिला न्यायधीश नैनीताल श्रीमती नीलम रात्रा,आदरणीय विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) ,नैनीताल श्री सुधीर तोमर,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल श्रीमती बीनू गुलयानी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान,कारागार में पाक शाला,बंदी बैरक,पानी, शौचालय,टेक्नोलॉजी,आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक बिंदुओं पर संबंधित को निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश

 

 

तत्पश्चात बंदियों हेतु विधिक जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया गया।उपरोक्त शिविर में माननीय जिला न्यायाधीश महोदय/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर  सिकंद त्यागी जी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल  सचिन पाठक , एस एस पी उधमसिंह नगर,ए डी एम उधम सिंह नगर, स्वास्थ विभाग नैनीताल भी उपस्थित रहे। शिविर में बांदियों को निः शुल्क विधिक सहायता,support to poor prisoner योजना,बंदियों के अन्य अधिकार से जागरूक किया गया। माननीय जिला न्यायाधीश महोदय नैनीताल एवं माननीय जिला न्यायधीश महोदय उधमसिंह नगर द्वारा बंदियों की समस्याएं सुनी गई। शिविर का संचालन पी एल वी, डी एल एस ए नैनीताल श्रीमती मीना जोशी द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने भारी बारिश के मद्देनज़र अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश