उत्तराखंड क्राइम हल्द्वानी

काठगोदाम पुलिस ने “ऑपरेशन मर्यादा” के अंतर्गत नदी में नहाते हुए उत्पात मचा रहे 32 लोगों के विरुद्ध की कार्यवाही, 02 वाहन सीज, 20 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही।

Spread the love

काठगोदाम पुलिस ने “ऑपरेशन मर्यादा” के अंतर्गत नदी में नहाते हुए उत्पात मचा रहे 32 लोगों के विरुद्ध की कार्यवाही, 02 वाहन सीज, 20 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

*फायर टीम ने जंगल की आग पर पाया काबू*

आज दिनांक 18/05/2024 को काठगोदाम क्षेत्र में भीमताल पुल से आगे जंगल में आग लगने तथा जिसमें एक मोटरसाइकिल के जलने की घटना पर  प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा त्वरित कार्यवाही* करते हुए *फायर टीम एवं काठगोदाम पुलिस टीम को मौके पर भेजा* गया, अथक प्रयास के उपरांत *आग पर काबू पाया गया।*

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी पुलिस का सख्त अभियान: 171 चालान, 3 वाहन सीज, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई

 

 

 

 

*साथ ही एसएसपी नैनीताल द्वारा नदी में उत्पात मचा रहे लोगों के विरुद्ध ऑपरेशन मर्यादा के अंतर्गत कार्यवाही किए जाने के निर्देश* पर काठगोदाम पुलिस टीम द्वारा *नदी में नहा रहे एवं उत्पात मचा रहे 32 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही* की गई तथा मौके पर नहाने वालों जिनके पास वाहन के कोई भी *वैध प्रपत्र ना होने पर 02 दोपहिया वाहन सीज* की गई।

यह भी पढ़ें 👉  *👉 देशभर में हुई उत्तराखंड पुलिस की सराहना* 🙏🏼*कैंची धाम मेले की सफलता पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एसएसपी नैनीताल ने श्रद्धालुओं व सहयोगियों को कहा धन्यवाद*

 

 

 

साथ ही उत्पात मचाने वालों के *20 दोपहिया वाहनों के मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही* की गई है। सभी को *भविष्य में इस तरह के कृत्य ना करने की सख्त हिदायत दी गई है।*

यह भी पढ़ें 👉  *50 वर्षों में पहली बार दिखा ऐसा चमत्कारिक और भव्य मेला मंदिर समिति ने राज्य सरकार, नैनीताल पुलिस और जिला प्रशासन को दिया सफलता का श्रेय* *पुलिस कप्तान डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की कार्यशैली की खुलकर प्रशंसा*