दुःखद हादसा एक बोलेरो गहरी खाई में  जा गिरी हादसे में चार लोगों की हुई दर्दनाक मौत अन्य घायल।

 दुःखद हादसा एक बोलेरो गहरी खाई में  जा गिरी हादसे में चार लोगों की हुई दर्दनाक मौत अन्य घायल।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

पिथौरागढ़- एंचोली क्षेत्रान्तर्गत अंडोली के पास वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया राहत एवं बचाव अभियान। आज दिनांक 22 अप्रैल 2024 को जिला नियंत्रण कक्ष, पिथौरागढ़ द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि एंचोली क्षेत्रान्तर्गत अडोली के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नव-नियुक्त ARTO सुरेंद्र सिंह कपकोटी से टैक्स बार की शिष्टाचार भेंट, समस्याओं पर हुई बातचीत

 

 

उक्त सूचना पर ASI सुंदर सिंह बोरा के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।बोलेरो (UK05TA- 2683 )में कुल 08 लोग सवार थे जो शादी समारोह में सम्मिलित होने के उपरांत वापस अपने घर आ रहे थे जिस दौरान अनियंत्रित होने से उक्त वाहन लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने ‘Uttarakhand at 25: A Himalayan State with Infinite Possibilities’ पुस्तक का किया विमोचन

 

 

 

स्थानीय लोगों द्वारा 04 घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवा दिया गया था। SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर स्थानीय पुलिस व लोगों से समन्वय स्थापित कर घटना में मृत 04 लोगों के शवों को खाई से बाहर निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

karki
inder