“हरी झंडी के साथ: नैनीताल में बोट रैली से चला मतदान का परिचय”

“हरी झंडी के साथ: नैनीताल में बोट रैली से चला मतदान का परिचय”

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता(स्वीप) नैनीताल के बैनर के तले लोगों को मतदान के लिए जागरुक करने हेतु शुक्रवार को मल्लीताल बोट स्टैंड नैनीताल में मतदाता जागरुकता बोट रैली का आयोजन किया गया।

 

 

जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बोट रैली प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान नाविकों ने झील में विभिन्न आकृतियां बनाकर लोगों को मतदान करने की अपील और जागरुक किया। प्रतियोगिता में करीब 40 नाविकों ने प्रतिभाग किया जिसमें सचिन कुमार ने पहला, राजू ने दूसरा जबकि नीरज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी पर साधा निशाना

 

जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए स्वीप टीम जिले भर में जागरुकता अभियान चला रही है।जिसमें युवा मतदाताओं को बूथ जागरूकता समूह से जोड़कर और मतदाता शपथ आदि के माध्यम से जिले भर में अभियान चलाया जा रहा है। जिससे मतदान प्रतिशत बढ़ सके। साथ ही अब तक लाखों मतदाताओं को विभिन्न अभियानों के माध्यमों से जोड़ा गया है ।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में वन्यजीव सुरक्षा को लेकर 42 कर्मचारियों को दिया गया आग्नेयास्त्र प्रशिक्षण

 

 

बताया कि नैनीताल में आज बोट रैली के माध्यम से नाविकों ने लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने हस्ताक्षर अभियान और मतदाता शपथ के माध्यम से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। इस दौरान प्रयोगांक सोसाइटी और स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम लोगों को मताधिकार के लिए जागरुक किया।

karki
inder