उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

SSP नैनीताल के निर्देश: चुनाव के लिए निष्पक्षता और पारदर्शिता की सुनिश्चितता के लिए कठोर कार्रवाई”1 लाख 36 हजार रुपये नगदी जब्त”

Spread the love

SSP नैनीताल के निर्देश: चुनाव के लिए निष्पक्षता और पारदर्शिता की सुनिश्चितता के लिए कठोर कार्रवाई”1 लाख 36 हजार रुपये नगदी जब्त”

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

SSP NAINITAL के निर्देश पर निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव हेतु कड़ी चौकसी तल्लीताल पुलिस/SST टीम की सघन वाहन चैकिंग अभियान में की 01 लाख 36 हज़ार 5 सौ की नगदी जफ़्त

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के कुशल नेतृत्व में नैनीताल पुलिस आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 को निष्पक्ष, सकुशल, पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु पूरी तरह से तैयार है। आदर्श आचार संहिता लागू होने से साथ ही थाना स्तर पर गठित पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों/जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की सतर्कता एंव गहनता से सघन चैकिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  एग्री स्टैक कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए सख्त निर्देश

 

इसी क्रम में थानाध्यक्ष तल्लीताल श्री रमेश बोरा के नेतृत्व में पुलिस/SST टीम द्वारा SST जोलीकोट बैरियर पर एक लाल रंग की मारुति ब्रेजा जो कि हल्द्वानी से नैनीताल की ओर आ रही थी। वाहन स्वामी सुधीर सरोहा पुत्र श्री धर्म सिंह निवासी सेक्टर 15 सोनीपत से कुल 1,36,500 रुपये बरामद किये गए। वाहन स्वामी सुधीर सरोहा से उक्त धनराशि के सम्बन्ध में जानकारी लेने पर कोई भी स्पष्ट प्रमाण नहीं दे पाया। उक्त धनराशि जमा कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने नैनीताल को दी 96.71 करोड़ की योजनाओं की सौगात

पुलिस/SST टीम-

1-मनोज कुमार SST टीम प्रभारी
2- ASI संदीप नेगी
2- का0 दिनेश कार्की