राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बुधवार को मतदाता जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम मनोज सरकार स्टेडियम में किया गया।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

रूद्रपुर 25 जनवरी 2023- राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बुधवार को मतदाता जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम मनोज सरकार स्टेडियम में किया गया। जिसमें जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने विभिन्न विद्यालयों से आये हुए विद्यार्थियों को मतदान जागरूकता हेतु शपथ दिलाई।

 

 

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने कहा कि जितना अधिक मतदान होगा-लोकतन्त्र उतना ही सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र निर्माण हेतु सभी को देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखते हुए और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने सभी को जागरूक करते हुए कहा कि पात्रता पूरी कर रही युवा पीढ़ी मतदाता सूचि में अपना नाम अवश्य जुड़वाये। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता सूचि की महत्वपूर्ण भूमिका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक वैभव और चिंतन परंपराओं पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन

 

 

 

इस अवसर पर शतायु पूरी कर चुके मतदाता राधिका मंण्डल, दिव्यांग मतदाता जाहिर अंसारी, अच्छा कार्य करने वाली बीएलओ नीलम, कमला देवी, इन्दिरा पाण्डे को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस कार्यालय रामनगर में नारायण दत्त तिवारी को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, विकास में योगदान को किया याद

 

 

 

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, मुख्य कोषाधिकारी डाॅ.पंकज कुमार शुक्ला, उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह, तहसीलदार नीतू डागर, अन्तराष्ट्रीय खिलाड़ी मनोज सरकार, उत्तराखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन के सचिव डीके सिंह, उप क्रीड़ा अधिरी निर्मला पन्त सहित विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी, शिक्षक, आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष पर हल्द्वानी में कार्यक्रम, तीन महिला किसानों को मिला सम्मान

————————————————-
अहमद नदीम, जिला सूचना अधिकारी, ऊधम सिंह नगर, फो0न0- 05944-250890

karki
inder