उत्तर प्रदेश क्राइम

 ई-रिक्शा में पिकअप ने मारी टक्कर, मासूम छात्रा समेत दो की मौत, पांच घायल हो गए।

Spread the love

 ई-रिक्शा में पिकअप ने मारी टक्कर, मासूम छात्रा समेत दो की मौत, पांच घायल हो गए।

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

शाहपुर-भौराकलां मार्ग पर गांव बसीकलां में स्थित एक भट्टे के पास दिन निकलते ही सड़क हादसा हो गया। गांव आदमपुर से छात्राएं और अन्य ग्रामीण ई-रिक्शा में सवार होकर शाहपुर जा रहे थे। शाहपुर की ओर से आ रहे एक पिकअप ने बसीकलां में ईंट भट्टे के पास मोड पर ई-रिक्शा में टक्कर मार दी

यह भी पढ़ें 👉  रफ्तार का कहर: खड़े ट्रक में जा घुसी स्कॉर्पियो, तीन की मौत से मचा कोहराम

 

 

हादसे में आदमपुर निवासी नाजिम (28) और छात्रा वंशिका (5) की मौके पर ही मौत हो गई। इनके अलावा ई-रिक्शा चालक तहसीम, छात्रा वर्णिका वैदिका (8), सना (7), जैनब और अलीना घायल हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  पति से तकरार... और फिर गंगनहर में समा गई मां-बेटी, मासूम को सीने से लगाकर लगा दी छलांग

 

चालक तहसीम, छात्रा वैदिका और सना की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उधर, हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह, नायब तहसीलदार ब्रिजेश कुमार और शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिन्होंने तुरंत घायलों को अस्पताल में भिजवाया।

यह भी पढ़ें 👉  बीमार पत्नी को अस्पताल ले जा रहा था पुलिसकर्मी, रास्ते में विवाद के बाद गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार