रामनगर: पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिनी गोल्फ ग्राउण्ड का निर्माण शुरू, खेल प्रतिभा को मिलेगा नया मंच”

रामनगर: पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिनी गोल्फ ग्राउण्ड का निर्माण शुरू, खेल प्रतिभा को मिलेगा नया मंच”

उधम सिंह राठौर –  संपादक

 

रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में मिनी गोल्फ ग्राउण्ड बनने की तैयारी शुरू हो चुकी है।बता दें कि महाविद्यालय की क्रीड़ा परिषद द्वारा महाविद्यालय परिसर में मिनी गोल्फ ग्राऊण्ड बनाने का प्रस्ताव पारित गया था जिसे अब अमली जामा पहनाया जा रहा है। महाविद्यालय में कुमाऊं विश्वविद्यालय क्रीड़ाधिकारी डॉ.नागेन्द्र प्रसाद शर्मा द्वारा इस कार्य हेतु निरीक्षण किया गया है तथा स्थान का चयन कर लिया गया है।इसका निर्माण महाविद्यालय द्वारा अपने साधनों से किया जाएगा।विश्वविद्यालय ने भी इसके निर्माण में सहयोग करने का पूर्ण आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी वर्षा के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट, एसडीएम हल्द्वानी और तहसीलदार ने किया विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण*

 

 

महाविद्यालय के खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। प्राचार्य प्रोफेसर एम.सी.पाण्डे ने बताया कि गोल्फ ग्राउण्ड बनने से महाविद्यालय के छात्र छात्राओं सहित अन्य गोल्फ प्रेमियों को भी लाभ मिलेगा। बता दें कि रामनगर महाविद्यालय में गोल्फ ग्राऊण्ड एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी जिससे खेल प्रतिभा को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने ‘लोकल फॉर वोकल’ को दिया प्रोत्साहन, लोहियाहेड में पैदल पहुंचकर स्थानीय स्टॉल पर लिया टिकी का स्वाद

 

 

क्रीड़ा प्रभारी डॉ.योगेश चन्द्र ने बताया कि यह नैनीताल जनपद का पहला मिनी गोल्फ ग्राउण्ड होगा जो अपने आप में प्रेरणादायक उद्धरण बनेगा।महाविद्यालय के विभिन्न छात्र छात्राएं कुमाऊं विश्वविद्यालय अन्तर्महाविद्यालयी,नाॅर्थ जोन एवं अनेक क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर कीर्तिमान स्थापित करते हैं।यह गोल्फ ग्राऊण्ड रामनगर की खेल प्रतिभा के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

karki
inder