उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड: डा. अनिल कपूर डब्बू के नेतृत्व में मासिक समीक्षा बैठक, ई-नाम परियोजना से जुड़े लाभों की सजगता बढ़ाने की योजना”

उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड: डा. अनिल कपूर डब्बू के नेतृत्व में मासिक समीक्षा बैठक, ई-नाम परियोजना से जुड़े लाभों की सजगता बढ़ाने की योजना”

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

डा0 अनिल कपूर डब्बू मा० अध्यक्ष, उत्तराखण्ड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड द्वारा मण्डी समितियों की मासिक समीक्षा बैठक ली गई, जिसमें बी०एस० चलाल, प्रबन्ध निदेशक, निर्मला बिष्ट, महाप्रबन्धक (प्रशासन) एवं जुबक मोहन सक्सैना, महाप्रबन्धक (वित्त) उपस्थित थे।

 

यह भी पढ़ें 👉  एच.एन. इंटर कॉलेज में स्वच्छता की पाठशाला, 300 विद्यार्थियों को किया जागरूक

 

मा० अध्यक्ष डा0 अनिल कपूर डब्बू भारत सरकार द्वारा संचालित ई-नाम परियोजना की जानकारी प्रत्येक किसान एवं व्यापारी तक पहुँचाने हेतु प्रत्येक माह की 14 तारीख को पूर्वान्हन 11:00 बजे एक किसान गोष्ठी आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये, जिसमें किसानों एवं व्यापारियों को ई-नाम योजना से प्राप्त होने वाले लाभ की जानकारी दी जाए, साथ ही ब्लाक स्तर पर भी इसी प्रकार की गोष्ठी आयोजित करने के साथ ही ई-नाम आच्छादित मण्डी समितियों में प्रत्येक दिवस आने वाली आवक की Arrival Time से ही ई-नाम के माध्यम से व्यापार करने के निर्देश दिये गये।

यह भी पढ़ें 👉  *ADG वी मुरुगेशन की फटकार, IG कुमाऊँ की कड़ी चेतावनी के बाद जगजे सिस्टम, साइबर अपराधियों पर टूटा नैनीताल पुलिस का कहर* *जांच के बाद साईबर हॉटस्पॉट के विरुद्ध एक ही रात में 43 FIR, कुल 49 मुकदमे*

 

 

समस्त सचिव मण्डी समितियों मण्डी शुल्क की वसूली हेतु व्यापारियों/ आढ़तियों को दिनांक 10 अप्रैल, 20204 तक अपनी अवशेष देयता जमा कराने एवं ऐसा न किये जाने की स्थिति में उनका लाईसेसं निरस्त करने के निर्देश दिये गये।