“खौफनाक हत्या: स्कूल के भवन में युवक की ईंटों से पीटकर मौत, पुलिस चौकी के सामने हुई घटना में उठाए जा रहे सवाल”

“खौफनाक हत्या: स्कूल के भवन में युवक की ईंटों से पीटकर मौत, पुलिस चौकी के सामने हुई घटना में उठाए जा रहे सवाल”

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

मेरठ में रेलवे रोड थाना क्षेत्र में केसरगंज पुलिस चौकी के सामने सरकारी स्कूल के जर्जर भवन में युवक की ईंटों से पीटकर हत्या कर दी गई। चौकी के सामने स्कूल में खून से लथपथ शव मिलने से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम को मृतक की पहचान 35 वर्षीय आस मोहम्मद के रूप में हुई। परिजनों ने तीन लोगों पर रंजिश का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।मंगलवार सुबह खून से लथपथ शव मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। युवक के चेहरे और शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे और खून भी निकल रहा था। उसके परिजनों ने शाम को मोर्चरी पहुंच कर उसकी पहचान देहली गेट पूर्वा फैय्याज अली निवासी आस मोहम्मद के रूप में की। अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या ईंटों से पीटकर की गई है।

आस मोहम्मद मकबरा डिग्गी इलाके में किराए के मकान पर पत्नी रानी और दो बच्चों के साथ रहता था। वह मजदूरी कर परिजनों का पालन-पोषण करता था। परिजनों के मुताबिक, आस मोहम्मद के साले लिसाड़ी गेट निवासी शाहआलम ने करीब चार माह पूर्व भूरे नाम के व्यक्ति को गोली मार दी थी। इस मामले में शाहआलम अभी जेल में है। आस मोहम्मद मुकदमे में पैरवी कर रहा था। इसका विरोध भूरे का रिश्तेदार लिसाड़ी गेट निवासी सोनू कर रहा था।

आरोप है कि इसी रंजिश में सोनू ने अपने साथी लोहिया नगर निवासी राशिद और दानिश के साथ मिलकर आस मोहम्मद की हत्या कर दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि परिजनों तीन लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। इनसे रंजिश बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
karki
inder
यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में मिलावटखोरों पर शिकंजा, पान मसालों के तीन नमूने जांच को भेजे