“दून पुलिस ने गला दबाकर मां की हत्या करने वाले पुत्र को किया गिरफ्तार

“दून पुलिस ने गला दबाकर मां की हत्या करने वाले पुत्र को किया गिरफ्तार।

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

अभियुक्त अल्सरेटिव कोलाइटिस (अल्सर) की बीमारी से था पीड़ित, इंटरनेट से प्राप्त अधूरे ज्ञान से अपनी ही मां पर करने लगा था खुद को जहर देने का शक रात्रि में छोटी सी बात को लेकर हुए विवाद में दिया हत्या की घटना को अंजाम

यह भी पढ़ें 👉  कोलकाता में पुलिस का सख्त कदम, बऊबाजार के कुछ हिस्सों में निषेधाज्ञा लागू

 

 

देहरादून- गला दबाकर अपनी मां की हत्या करने वाले पुत्र को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रात्रि में छोटी सी बात को लेकर हुए विवाद में हत्या की घटना को अंजाम दिया था। थाना प्रेमनगर को सूचना प्राप्त हुई कि स्पेशल विंग प्रेम नगर निवासी माधो सिंह पुत्र दिलीप सिंह मूल निवासी ग्राम कलाल पोस्ट ऑफिस चम्पावत के छोटे पुत्र अजय ने अपनी माता श्रीमती चंद्रा देवी उम्र 52 वर्ष की गला घोटकर हत्या कर दी है सूचना प्राप्त होने पर तत्काल थानाध्यक्ष प्रेमनगर मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे, मौके पर मृतका चंद्रा देवी का शव घर के अन्दर पडा हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  सांवल्दे पश्चिम में कथित सट्टे-जुए और कच्ची शराब का खेल! शिकायतों के बाद भी कार्रवाई पर सवाल, आखिर किसका है संरक्षण?

 

 

घटना के सम्बन्ध में मृतका के पति माधो सिंह की तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में हत्या का अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त अजय को गिरफ्तार किया गया है, जिसे समय से न्यायालय पेश किया जाएगा। मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया है अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।