उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

“नैनीताल में 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस: सचिव ने कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई, सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने का संदेश दिया”

Spread the love

“नैनीताल में 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस: सचिव ने कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई, सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने का संदेश दिया”

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

नैनीताल 25 जनवरी 2024 सूचना : सचिव पेयजल, परिवहन, पेयजल, वरिष्ठ स्टाफ आफिसर – मुख्य सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने गुरुवार को 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नैनीताल क्लब सभागार में अधिकारियों/कर्मचारियों को अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें 👉  #जंगलों का जल्लाद कौन? पतरामपुर में साल के पेड़ों का सामूहिक कत्लेआम!" #हरे सोने की लूट से दहला जसपुर! तस्करों के आगे बेबस दिखा विभाग"

 

उन्होंने मतदेय स्थलों पर भी अधिकारियों, कर्मचारियों तथा मतदाताओं को मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु शपथ दिलाई गई। इस बार मतदाता दिवस की थीम ‘‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’’ रखी गई है। बता दें कि लोकतंत्र में मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी बढाने, नवीन पंजीकृत मतदाताओं को लोकतंत्र के प्रति उनके दायित्वों के महत्व को समझाने के लिए 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल आने वाले पर्यटक यातायात नियमों का पालन करें, स्थानीय संस्कृति का सम्मान करें: डीएम ललित मोहन रयाल।

 

 

इस दौरान जिलाधिकारी वंदना सिंह, ए डी एम पी आर चौहान, मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे, डी डी ओ गोपाल गिरी गोस्वामी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेमी जोड़े के फरार होने पर भड़का विवाद, युवक के परिवार पर हमला