रामनगर में जिलाधिकारी ने तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर राजस्व वसूली में तेजी लाने के अधिकारियों को दिए निर्देश।

रामनगर में जिलाधिकारी ने तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर राजस्व वसूली में तेजी लाने के अधिकारियों को दिए निर्देश।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पदाक

 

सोमवार को जिलाधिकारी वंदना सिंह ने तहसील परिसर पहुंचकर तहसील कार्यालय का निरीक्षण करते हुए एसडीएम राहुल शाह एवं तहसीलदार कुलदीप पांडे को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के साथ ही तहसील से संबंधित फरियादियों की समस्याओं का निर्धारित समय पर समाधान करने के निर्देश दिए।

 

यह भी पढ़ें 👉  इलाही बख्श स्कूल में विद्यार्थियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

 

 

 

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने अधिकारियों को खनन एवं आबकारी से संबंधित बकायदारो से राजस्व वसूली में तेजी लाने तथा तहसील परिसर में नक्शो एवं अभिलेखों का रखरखाव ठीक करने के निर्देश देते हुए तहसील परिसर में बने आधार कार्ड केंद्र में आधार कार्ड से संबंधित विभिन्न मतों में लिए जाने वाले शुल्क की सूची चस्पा करने एवं आधार कार्ड से संबंधित उपयोग में आने वाले दस्तावेजों की सूची भी इस केंद्र में लगाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में गूंजा सफलता का मंत्र, आयुक्त दीपक रावत ने विद्यार्थियों को दिया आत्मविश्वास का संदेश

 

 

 

 

साथ ही उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए तहसील परिसर में एवं प्रशिक्षण को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश देने के साथ ही मतदाता सूची में होने वाले संशोधन को लेकर भी जनता को जानकारी देने के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान राजस्व कर्मचारियों के साथ एक समीक्षा बैठक करते हुए सभी को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के साथ ही राजस्व से संबंधित कार्यों में लापरवाही न बरतने के भी निर्देश दिए हैं।

karki
inder