सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

टप्पल कस्बे में अलीगढ़-पलवल मार्ग पर ताहरपुर माइनर के निकट सड़क हादसे में गांव दमगढ़ी तलेसरा थाना गोंडा निवासी 21 वर्षीय पवन पुत्र नरेंद्र की मौत हो गई। बाइक नंबर के आधार पर युवक की पहचान कर पुलिस ने परिवार वालों को खबर दी तो वह रोते-बिलखते हुए शनिवार की सुबह अस्पताल पहुंच गए।

परिवार वालों की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया। परिवार वालों के अनुसार पवन एक वर्ष से गांव खंडेहा में अपनी मौसी के घर पर रह रहे थे। शुक्रवार की शाम टप्पल कस्बे से घरेलू सामान खरीदकर गांव खंडेहा लौट रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए।

karki
inder
यह भी पढ़ें 👉  *डकैत जहां भी छिपेंगे, पुलिस वहां पहुंचेगी* *SSP मंजूनाथ की कुशल रणनीति से आज 02 और डकैत गिरफ्तार 02 तमंचे व ₹1.40 लाख बरामद* *अब तक डकैती कांड के मास्टरमाइंड सहित 08 गिरफ्तार, भेजे जेल घटना में प्रयुक्त लग्जरी कर वरना भी कब्जे में*