मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व पर संसदीय क्षेत्र के सांसद  अजय भट्ट का संदेश

मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व पर संसदीय क्षेत्र के सांसद  अजय भट्ट का संदेश

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद  अजय भट्ट ने देश व प्रदेशवासियों को लोहड़ी व मकर संक्रांति की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव से विश्व बैंक के एमडी एवं प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट

 

केंद्रीय मंत्री  भट्ट ने अपने संदेश में कहा कि मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व हमारे जीवन में विशेष महत्व रखता है जहां एक और सूर्य के उत्तरायण होने पर उत्तरायण वह मकर संक्रांति के रूप में इसे मनाया जाता है तो वहीं सिख भाइयों का समाज इसे लोहड़ी के रूप में विशेष महत्व के साथ मनाता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के विकास की संभावनाओं एवं चुनौतियों पर हुआ विस्तृत मंथन’

 

 

  भट्ट ने कहा कि मकर संक्रांति के साथ ही सुख समृद्धि एवं मंगल कामना के मांगलिक कार्य भी शुरू होते हैं इस बार की मकर संक्रांति विशेष रूप से खास है। जब मांगलिक कार्यों के बीच मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान  रामचंद्र जी के राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम भी इसी मकर संक्रांति के महीने में होना है। केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने देशवासियों व उत्तराखंड प्रदेश वासियों को उत्तरायणी लोहड़ी व घुघुतिया त्यौहार की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धामी ने गुरुवार को रामलीला मैदान धूरा चंपावत में ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव-2026’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

 

 

karki
inder