“रामनगर जीजीआईसी में नशे की रोकथाम पर विधिक जागरूकता शिविर”

“रामनगर जीजीआईसी में नशे की रोकथाम पर विधिक जागरूकता शिविर”

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर, 28 अगस्त 2025। तहसील विधिक सेवा समिति रामनगर के तत्वावधान में जीजीआईसी रामनगर में “नशे की रोकथाम एवं नशीली दवाइयों के दुरुपयोग” विषय पर विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जुडिशियल मजिस्ट्रेट सुश्री अंजू रहीं। उन्होंने छात्राओं को कानून की जानकारी देते हुए कहा कि आज के दौर में युवाओं को विशेष रूप से सतर्क रहना चाहिए और नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे अपने परिवार और समाज में भी इस विषय पर संवाद करें तथा जरूरतमंदों की मदद के लिए बड़ों से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए रामनगर में कांग्रेस का कैंडल मार्च, VVIP के नाम और सिक्किम के राज्यपाल की नियुक्ति पर उठाए सवाल

अधिकार मित्र जीवन सत्यवली ने विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली की जानकारी दी और बच्चों से नशे की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा ने 1.24 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क सुधारीकरण कार्य का किया शिलान्यास

रामनगर बार एसोसिएशन अध्यक्ष ललित तिवारी ने छात्रों से आग्रह किया कि वे नशे और नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों के बारे में अपने घर-परिवार और आसपास के लोगों को अवश्य जागरूक करें।
पुलिस विभाग के प्रतिनिधि ने भी युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में अवैध रूप से परिवर्तित वाहनों पर एआरटीओ का शिकंजा, 11 वाहनों पर कार्रवाई

शिविर में कोर्ट स्टाफ विकास भारद्वाज, नितेश, पुलिस विभाग के अधिकारी, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ एवं शिक्षिकाएँ मौजूद रहीं।

अंत में जीजीआईसी की प्रधानाचार्या श्रीमती माथुर ने सभी का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का आग्रह किया।

karki
inder