बागपत उत्तर प्रदेश क्राइम

फांसी के फंदे पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस”

Spread the love

फांसी के फंदे पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस”

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

बागपत जनपद के बिनौली थानाक्षेत्र के एक खंडहर पड़े मकान में एक प्रेमी युगल के शव मिले। प्रेमी का शव फांसी पर लटका था। प्रेमिका के गले में फांसी का फंदा लगे जमीन पर पड़ी थी। गांव में ऑनर किलिंग की चर्चा चल रही है। सूचना पर पहुची पुलिस ने पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया।  के सिरसली गांव में ब्रह्मसिंह के खंडर पड़े मकान में रविवार की सुबह खेलते हुए एक बालिका पहुची। वहां वह दोनों के शव देखकर चिल्लाई, काफी संख्या ग्रामीण वहां पहुंचे। सूचना पर पहुची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

ग्रामीणों के अनुसार मृतकों का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी थी। मार्च में उसकी शादी होने वाली थी। गांव चर्चा यह भी है कि दोनों को रात्रि में लड़की के परिजनों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था।

मृतक के बड़े भाई मनीष ने बताया कि उसका भाई दिल्ली में एक लोहे की दुकान पर नौकरी करता था। वह 12 जनवरी को गांव में शादी समारोह में आया था। शनिवार की रात्रि वह 9 बजे तक घर पर था। इसके बाद वह लापता हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  NAINITAL के कड़े निर्देश में नैनीताल पुलिस की असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी, छापेमारी में 09 जुआरियों की हुई गिरफ्तारी*

उन्होंने उसे तलाश किया, पता नही चलने पर पुलिस को भी सूचना दी। सुबह उसका शव फांसी पर लटका मिला। मृतक के भाई ने बताया कि लड़की वालों ने उसके भाई को मारने की धमकी दे रखी थी। इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा गया है। अभी किसी की भी ओर से कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कारवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  पीरूमदारा में चोरी की घटना सुलझी, 20 वर्षीय आरोपी और विधि विवादित किशोर हिरासत में।