उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल हल्द्वानी

सुरक्षित सफर के लिए नैनीताल पुलिस ने वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर टेप।

Spread the love

*सुरक्षित सफर के लिए नैनीताल पुलिस ने वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर टेप।

रोशनी पांडेय प्रधान संपादक

 

*कोहरे के कारण घटित होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु अभियान चला कर वाहनों पर लगाये रिफ्लेक्टर टेप।

 

 

धुंध कोहरा व खराब मौसम के दौरान दृश्यता कम होने के कारण सड़क हादसों को रोकने के दृष्टिगत *श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल* द्वारा सभी थाना एवम यातायात प्रभारियों को वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, नैनीताल पुलिस ने संभाली ट्रैफिक व्यवस्था की कमान

 

 

इसी क्रम में *डॉ0 जगदीश चंद्र एसपी यातायात/ क्राइम के पर्यवेक्षण में* जनपद पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाते हुये *वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप लगाये जा रहे हैं* जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाकर मानव जीवन को बचाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  *​धूप की तपन और राष्ट्रहित का जुनून: डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बड़े वाहनों को किया 'नो'* *वीआईपी कल्चर को किनारे कर, आम आदमी की तरह बाइक से सफर; एसएसपी की अनूठी पहल*

 

 

साथ ही वाहन चालकों को *रिफ्लेक्टिव टेप लगाने*, वाहन चलाते समय *अत्यधिक सावधानी व सतर्कता बरतने* एवम धुंध के दौरान यात्रा करते समय *लो-बीम हैड लाइट* का इस्तेमाल करने, सड़क पर चलते हुए *वाहनों के बीच सुरक्षित दूरी* बनाने एवं वाहन को धीमी गति से चलाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र