उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

अयोध्या राम मंदिर हेतु,जागरूक रैली का आज़ रामनगर मे पम्पापुरी क्षेत्र से की गयी शुरूवात।

Spread the love

अयोध्या राम मंदिर हेतु,जागरूक रैली का आज़ रामनगर मे पम्पापुरी क्षेत्र से की गयी शुरूवात।

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

रामनगर – 22 जनवरी की तैयारी को लेकर हुवे प्रत्येक क्षेत्र निकाली जाने वाली अयोध्या राम मंदिर हेतु,जागरूक रैली का आज़ रामनगर मे पम्पापुरी क्षेत्र से शुरूवात की गयी,नीवर्तमान सभासद भुवन सिंह डंगवाल, बीजेपी कार्यकर्त्ता आशा बिष्ट द्वारा सभी क्षेत्रवासियो से आग्रह कर रैली मे अपनी उपस्तिथि देने का आग्रह किया गया, रैली प्रातः 8.30 पर निकाली गयी,रैली मे पम्पापुरी के सभी पुरुष व महिलाओ नें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया,कार्यक्रम के तहत आज़ रैली निकाल कर क्षेत्र की जनता से सहयोग हेतु अपील की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री की संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त और निगरानी बढ़ाने की कड़ी हिदायत

 

 

 

कार्यक्रम के तहत कल दिनांक 3 जनवरी दिन बुधवार को अयोध्या राम मंदिर से लाये गए अक्षत सभी परिवारों मे बाँटे जायेंगे,कार्यक्रम पर सभी क्षेत्रवासियो से 22 जनवरी को दीपावली की तरह प्रत्येक घर मे दिए जलाकर कार्यक्रम को भव्य आकार देने की अपील की गयी,आशा बिष्ट द्वारा बताया गया कार्यक्रम को रामनगर के प्रत्येक क्षेत्र मे रैली निकाल कर मनाए जाने पर सभी के द्वारा सहयोग प्राप्त हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में ओबीसी वर्ग के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

 

 

सभासद भुवन सिंह डंगवाल द्वारा रैली के अंतर्गत बताया गया की 22 जनवरी को ही पम्पापुरी स्तिथ भूमिया मंदिर मे राम दरबार की स्थापना भी की जाएगी जिस हेतु सभी नगरवासियो को भंडारे हेतु आमंत्रित भी किया जा रहा है,आज़ कार्यक्रम मे बीजेपी नगर अध्यक्ष मदन जोशी,पूर्व नगर अध्यक्ष भावना भट्ट,बीजेपी कार्यकर्त्ता गणेश रावत,आनंद सिंह कड़ाकोटी, पूर्व सभासद माया रावत, विक्रम रावत, पूनम तिवारी, पर्मिला जोशी,नीता भट्ट आदि कई लोगो नें भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  *अपराधियों के काल बन रहे पुलिस कप्तान मंजुनाथ टीसी* *कड़ी से कड़ी जोड़कर खोली सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की गुत्थी* *SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी की रणनीति सफल – 04 हत्यारे गिरफ्तार* *SSP का सख्त संदेश – “अपराधियों की जगह समाज में नहीं, सिर्फ जेल में है।”*