गोरखपुर उत्तर प्रदेश क्राइम

खतरनाक कोहरे में बस ने बाइक सवार को कुचला, मौत”

Spread the love

खतरनाक कोहरे में बस ने बाइक सवार को कुचला, मौत

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

गोरखपुर में कैंपियरगंज इलाके के महावनखोर के पास शुक्रवार की सुबह कोहरे की वजह से तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के मुताबिक, नवापार गांव निवासी संतोष चौहान (28) अपनी बाइक से कहीं जाने के लिए निकला था। अभी वह अमराहा के पास हाइवे पर पहुंचा था कि गोरखपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने रौंद दिया। हादसे की वजह कोहरा बताया जा रहा है।

हादसे के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने की तैयारी में थे, लेकिन उसकी मौत हो गई। पास के अस्पताल में लेकर लोग गए, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पहचान होने के बाद पुलिस ने मृत युवक के परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दे दी।

यह भी पढ़ें 👉  नशे में ‘ड्रामा’, पुलिस ने कर दिया ‘क्लाइमेक्स’ – 112 की फर्जी कॉल पड़ी भारी!”

 

गुलरिहा क्षेत्र के मोगलान सिरसिया उर्फ भरवलिया निवासी एक बुजुर्ग महिला सड़क दुघर्टना में घायल हो गई थी। घायल को बीआरडी मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया था, जिसकी इलाज दौरान रात में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, भरवलिया गांव निवासी रमपतिया (65) पत्नी स्व.रामअवध मौर्य 14 दिसंबर की दोपहर किसी काम से गुलहरिया बाजार गई थी, हनुमान मंदिर के पास बाइक के ठोकर मारने से घायल हो गई थी। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज दौरान देर रात मौत हो गई। गुलरिहा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी गृह भेज दी।

यह भी पढ़ें 👉  *मुख्यमंत्री!जी आपका "ड्रग्स फ्री देवभूमि" मिशन सुरक्षित हाथों में* *एसएसपी डॉ० मंजुनाथ टीसी का धमाका- करोड़ों का नशा बरामद, माफियाओं की संपत्ति होगी कुर्क* *36 लाख की स्मैक संग फिर एक और महिला तस्कर गिरफ्तार, 3 महीने में 2 करोड़ 66 लाख का नशा बरामद*