प्रदेश में सशक्त भू कानून, मूल निवास, राज्य की अवधारणा लागू करने की मांग को लेकर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने नुक्कड़ सभा का आयोजन किया।

प्रदेश में सशक्त भू कानून, मूल निवास, राज्य की अवधारणा लागू करने की मांग को लेकर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने नुक्कड़ सभा का आयोजन किया।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर – लखनपुर चौक में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रभात ध्यानी एवं सामाजिक कार्यकर्ता आंदोलनकारी पीसी जोशी ने कहा की राज्य गठन के 24 साल बाद सत्तारूढ कांग्रेस बीजेपी की सरकारों ने राज्य की अवधारणा को पूरी तरह से नष्ट करने का काम किया जिसके कारण उत्तराखंड आज भ्रष्ट एवं माफिया की ऐशगाह मात्र बनकर रह गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में वन्यजीव सुरक्षा को लेकर 42 कर्मचारियों को दिया गया आग्नेयास्त्र प्रशिक्षण

 

 

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रभात ध्यानी ने आम जनता, बेरोजगारों को आह्वान किया कि यदि आपको शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मूल निवास, सशक्त भू कानून, जल जंगल जमीन पर अधिकार, जंगली जानवरों से सुरक्षा, प्राकृतिक संसाधनों पर अधिकार, किसान मजदूर को हक, राजधानी गैरसैंण चाहिए तो आपको केंद्र एवं राज्य की भाजपानीत मोदी एवं धामी सरकार को उत्तराखंड की राजनीति से वेदखल किये बिना सम्भव नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  1 दिसंबर से शुरू होगी जनगणना, 15 से 30 नवंबर तक स्व-गणना का अवसर

 

 

इस अवसर पर लालमणि, मनमोहन अग्रवाल, मोहम्मद आसिफ, सुनील पर्नवाल, एडवोकेट विक्रम मारवाड़ी आदि थे।