सहारनपुर उत्तर प्रदेश क्राइम

विद्युत उपकेंद्र में तकनीकी फाल्ट की सुधार के लिए पोल पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत”

Spread the love

विद्युत उपकेंद्र में तकनीकी फाल्ट की सुधार के लिए पोल पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत”

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

सहारनपुर जनपद के बेहट में विद्युत उपकेंद्र बेहट देहात के पथरवा फीडर की 11 केवीए की लाइन में आए तकनीकी फाल्ट को ठीक करने के लिए पोल पर चढ़े संविदाकर्मी लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई।पथरवा गांव निवासी साजिद (30) पुत्र इरफान बेहट देहात विद्युत उपकेंद्र पर संविदाकर्मी के तौर पर लाइनमैन का कार्य करता था। बुधवार की सुबह उसने उपकेंद्र से पथरवा फीडर की 11 केवीए की लाइन में आए फाल्ट को दूर करने के लिए शटडाउन लिया।

यह भी पढ़ें 👉  दोहरे हत्याकांड व गुलदार हमले के बाद SSP पहुंचे मोर्चरी, पीड़ित परिवारों को दिया न्याय का भरोसा।

जैसे ही वह गांव पथरवा के पास सोम्मा कश्यप के खेत में खड़े लोहे के विद्युत पोल पर चढ़ा उसे करंट लगा और पोल से नीचे जा गिरा। खेतों में काम कर रहे लोग जब तक दौड़कर उसके पास पहुंचे उसकी मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बेहट पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी ले गई है। उधर, ग्रामीण और परिजनों में विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश था। उनका कहना था, कि शटडाउन के बाद भी लाइन में करंट कैसे दौड़ रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि हादसे के बाद कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। साजिद की मौत की जिम्मेदार विद्युत निगम के अधिकारी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत रामनगर पुलिस की कार्रवाई, 103 पाउच अवैध शराब बरामद।