“रामनगर में बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन का उद्घाटन: पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बैडमिंटन टूर्नामेंट से हुआ शुरुआत”

“रामनगर में बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन का उद्घाटन: पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बैडमिंटन टूर्नामेंट से हुआ शुरुआत”

 

रोशनी  –  प्रधान संपादक

रामनगर।पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन का उद्घाटन बेडमिंटन टूर्नामेंट से हुआ जिसकी शुरुआत प्राचार्य प्रो.एम.सी.पाण्डे एवं पूर्व छात्र परिषद के अध्यक्ष गणेश रावत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर की।

 

 

 

प्राचार्य प्रो.एम.सी.पाण्डे ने बताया कि इस बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन में 13 एवं 14 दिसंबर को प्रथम बेडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अंडर 17 सिंगल और ओपन वर्ग डबल्स के खिलाड़ियों द्वारा टूर्नामेंट में प्रतिभाग किया जाएगा।अंडर-17 में विजेता पुरस्कार प्रथम पुरस्कार ट्रॉफी ₹2100, उपविजेता विजेता को ट्रॉफी व 1100 रुपए नकद दिए जाएंगे। ओपन वर्ग डबल्स में विजेता प्रथम पुरस्कार ट्रॉफी ₹10000 नकद तथा उपविजेता को ट्रॉफी व ₹5000 नगद प्रदान किया जाएगा। बता दें कि इस बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन का लाभ छात्र छात्राओं सहित रामनगर के क्रीड़ा प्रेमी भी ले सकेंगे जो नियम एवं विनियमों का पालन कर प्रतिभाग कर सकेंगे। क्रीड़ा प्रभारी डॉ.योगेश चन्द्र ने बताया कि इस टूर्नामेंट के संरक्षक प्राचार्य प्रोफेसर एम.सी.पाण्डे हैं जिनकी पहल से इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट के आयोजक सचिव क्रीड़ा प्रशिक्षक अजय सिंह व मणि भारद्वाज है। पहले दिन अन्डर 17 में बालक वर्ग में 29 छात्रों ने तथा बालिका वर्ग में 8 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  *ADG वी मुरुगेशन की फटकार, IG कुमाऊँ की कड़ी चेतावनी के बाद जगजे सिस्टम, साइबर अपराधियों पर टूटा नैनीताल पुलिस का कहर* *जांच के बाद साईबर हॉटस्पॉट के विरुद्ध एक ही रात में 43 FIR, कुल 49 मुकदमे*

 

 

 

जिसमें दर्शिका चौहान एवं मान्या के मध्य फाइनल मैच खेला जाएगा।सौमन्य,सुयांशु नेगी के मध्य पहला सेमीफाइनल चल रहा है।दूसरा सेमीफाइनल कृष्णा और ऋतिक के मध्य खेला जाएगा। डबल्स ओपन वर्ग के मैच कल खेले जाएंगे।इस अवसर पर जगमोहन बिष्ट, डॉ.दीपक खाती, डॉ.सुभाष चन्द्र,अजय सिंह,मणि भारद्वाज,श्रेय शर्मा,पवन गुप्ता, राहुल भण्डारी, हिमांशु, सुशील कुमार, महेंद्र आर्य उपस्थित रहे।मंच संचालन डॉ.डी.एन.जोशी ने किया।

karki
inder