“मुख्य विकास अधिकारी का आदेश: सभी जलजीवन मिशन परियोजनाओं को 26 जनवरी 2024 तक पूर्ण करने के लिए सुनिश्चित करने का निर्देश, ताकि हर परिवार को स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल की सुविधा हो।”

“मुख्य विकास अधिकारी का आदेश: सभी जलजीवन मिशन परियोजनाओं को 26 जनवरी 2024 तक पूर्ण करने के लिए सुनिश्चित करने का निर्देश, ताकि हर परिवार को स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल की सुविधा हो।”

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे ने जलजीवन मिशन की समीक्षा के दौरान जनपद में 520 पेयजल योजनाओ में से 119 पेयजल योजनायें पूर्ण हो चुकी है तथा 401 योजनाओं पर कार्य गतिमान है। उन्होंने बैठक में जलजीवन मिशन के अधिकारियो ंको निर्देश दिये कि जनपद में जलजीवन मिशन के जो कार्य गतिमान है उन कार्यों को 26 जनवरी 2024 तक हरहाल में पूर्ण कर लिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में मिलेगा 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ

 

 

जनपद में 1,14463 परिवारों को जल जीवन मिशन से लाभाविन्त करने का लक्ष्य था जिसके सापेक्ष 87,296 परिवारों को जल संयोजन उपलब्ध करा दिया गया है। जनपद में वर्तमान तक 76.27 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया है तथा जनपद के 29 राजस्व गांवो को हर घर जल प्रमाणीकरण करवा दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, 15 दिन में प्राधिकरण क्षेत्र की सभी सड़कें हों दुरुस्त, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

 

 

बैठक में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के सदस्य, परियोजना प्रबन्धक, सचिव जिला जल एवं स्वच्छता मिशन,अधीक्षण अभियंता जलसंस्थान के साथ ही अधिशासी अभियंता जल संस्थान के अधिकारी उपस्थित थे।

karki
inder