नेकी की दीवार” का इस वर्ष 500 कम्बल वितरण का लक्ष्य.।

उधम सिंह राठौर –  संपादक

“नेकी की दीवार” अपने 21वें पड़ाव पर पहुंची कोसी नदी ।इस क्षेत्र में उत्तर प्रदेश तथा बिहार के अत्यंत गरीब एवं पिछड़े लोग मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं अत्यंत ठंड की स्थिति में इन लोगों के पास गर्म कपड़े अथवा जरूरत का सामान उपलब्ध नहीं है “नेकी की दीवार” के संयोजक तारा चन्द्र घिल्डियाल तथा राउण्ड टेबल की टीम ने जरूरतमंद लोगों को स्वेटर एवं गर्म कपड़े तथा जरूरत का आवश्यक सामान बांटा इसे देखकर लोगों में बड़ा उत्साह था ।तारा घिल्डियाल ने लोगों से अपील की है यदि उनके पास किसी प्रकार के गर्म कपड़े स्वेटर अथवा अनुपयोगी सामान है।

यह भी पढ़ें 👉  करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सूरज चौधरी पर हफ्ता मांगने के आरोप, ₹10 हजार हर सप्ताह की मांग का दावा!

 

 

जो कि गरीबों के काम आ सके नेकी की दीवार के संयोजक मंडल के पास पहुंचा सकता है इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए घिल्डियाल ने रामनगर मुख्य बाजार के ज्वाला लाइन में गणेश जी की दुकान पर एक संकलन केंद्र स्थापित किया है यदि कोई व्यक्ति स्वेटर अथवा अन्य जरूरी सामान देना चाहे तो वह संकलन के दे सकता है और गरीबों की मदद कर सकता है आप सभी इस अभियान का हिस्सा बनिए ऐसी घिल्डियाल की अपील है।

यह भी पढ़ें 👉  IFS अधिकारी साकेत बडोला का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का फैसला, भावुक संदेश में जताया सभी का आभार

 

 

 घिल्डियाल ने बताया कि इस वर्ष टीम “नेकी की दीवार” ने 500 नए कंबल वितरण का लक्ष्य रखा है। इस अवसर पर तारा चन्द्र घिल्डियाल,जयपाल सिंह,भुवन सिंह डंगवाल,निसार अहमद,आदित्य अग्रवाल,अनिरुद्ध लखौटिया,पुष्कर अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।