उत्तर प्रदेश क्राइम

दर्दनाक हादसा: ट्रैवलर और वाहन की टक्कर में चार बरातियों की मौत; आठ लोग घायल”

Spread the love

दर्दनाक हादसा: ट्रैवलर और वाहन की टक्कर में चार बरातियों की मौत; आठ लोग घायल”

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

मथुरा जिले के आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर शनिवार रात हुए एक बड़े सड़क हादसे में चार बरातियों की मौत हो गई है, जबकि आठ लोगों की चोटें हुई हैं। घटना में, हरियाणा से मथुरा आई एक बरात का ट्रैवलर किसी अन्य वाहन से टकरा गया, जिससे चार लोग तत्काल मौके पर ही जीवन संगी हो गए। अन्य आठ यात्री गंभीर घायल हो गए हैं और उन्हें स्थानीय अस्पताल में चिकित्सा दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

 

 

ये हादसा  थाना कोसीकलां क्षेत्र के अंतर्गत आगरा दिल्ली नेशनल हाईवे पर हुआ। बताया गया है कि  हरियाणा के पलवल से मथुरा में बरात आई थी। सभी बराती दावत खाने के बाद टैंपो ट्रैवलर से वापस जा रहे थे। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन से ट्रैवलर टकरा गया। हादसे में चार बरातियों की मौत हो गई, जबकि आठ बराती घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही कोसीकलां थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजने के साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना मिलने के  बाद मृतकों के घरवाले भी मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद शादी वाले घर में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग में बड़ा हादसा टला, सड़क पर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस।