पौड़ी उत्तराखंड क्राइम

दो बसों की टक्कर में 22 यात्री घायल, अस्पताल में उपचार की प्रक्रिया जारी, 10 यात्रियों की हालत नाजुक

Spread the love

दो बसों की टक्कर में 22 यात्री घायल, अस्पताल में उपचार की प्रक्रिया जारी, 10 यात्रियों की हालत नाजुक

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

पौड़ी- जनपद पौड़ी के सतपुली थाना क्षेत्र अंतर्गत दो बसों के आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। घटना में दोनों बसों में सवार 22 यात्री घायल हो गए। जिनको सतपुली स्थित एक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया। अस्पताल में 10 घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिनका उपचार अभी चल रहा है। 12 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी और निशानेबाज जसपाल राणा को श्रद्धांजलि

 

पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। सतपुली थाना प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि घटना सतपुली एकेश्वर रोड पर हुई है। एक बस कोटद्वार जा रही थी। जबकि दूसरी बस कोटद्वार से आ रही थी। दोनों बसों के आमने-सामने से टक्कर हुई है। घटना के बाद बसों में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  🚨 NEET Re-Exam पर SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा रुख: 11 परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में BNSS की धारा 163 लागू; अफवाहों से बचने की अपील!

 

 

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम किया। मामला संज्ञान में आने के बाद एसएसपी श्वेता चौबे ने थाना प्रभारी दीपक तिवारी को घटना की पूर्ण रूप से जांच करने के निर्देश दिए हैं। जिससे इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस मंथन कर सके।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन का निर्देश: शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका योजनाओं को मिले प्राथमिकता