मेरठ उत्तर प्रदेश क्राइम

फैक्टरी आग: 15 लाख रुपये का नुकसान, फायर ब्रिगेड पहुंची मौके पर”

Spread the love

फैक्टरी आग: 15 लाख रुपये का नुकसान, फायर ब्रिगेड पहुंची मौके पर”

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

मेरठ के सरधना में मोहल्ला किला में रात करीब तीन बजे एक पावरलूम फैक्टरी में आग लग गई। अचानक आग लगने से मोहल्ले में भगदड़ मच गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी। मोहल्ला किला स्थित समर की टेक्सटाइल फैक्टरी में आग लग गई।

यह भी पढ़ें 👉  भण्डारपानी गेट पर सियासी दबाव का आरोप! नेचर गाइडों ने वन विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा #गाइडों का दावा—राजनैतिक दबाव में बदले गए नियम, स्थानीय युवाओं की रोजी-रोटी पर संकट

 

आग ने कुछ ही पल में विकराल रूप धारण कर लिया। वहीं, कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। फैक्टरी में रखा सामान व मशीन जल कर नष्ट हो गई। उधर, फैक्टरी मालिक समर अंसारी का कहना है कि आग लगने से करीब 15 लाख का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारण की जानकारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  जंगल का खूंखार शिकारी पकड़ में, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस।

 

मेरठ के सरधना में एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। बताया गया कि आग लगने से करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उधर, सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लक्सर स्टेशन पर बंद मिले CCTV, नंदा देवी एक्सप्रेस से महिला रहस्यमय तरीके से लापता