पुलिस किया सनसनीखेज लूट की घटना का खुलासा,04 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

उधम सिंह नगर पुलिस किया सनसनीखेज लूट की घटना का खुलासा, नौकर ही निकला सनसनीखेज घटना मुख्य साजिशकर्ता, किच्छा क्षेत्र में राइस मिल में चौकीदार को गंभीर रूप से घायल कर बदमाशों ने लूटे थे 65000 रुपए, एसएसपी उधम सिंह नगर डॉ० मंजुनाथ टी सी ने स्वयं कमान समाल किया लूट का भंडाफोड़, लूट में सम्मिलित 04 अभियुक्तगण पुलिस टीम की गिरफ्त में, घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व चापड,10000 रुपए व DVR पुलिस टीम ने किया बरामद, पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु एसएसपी महोदय द्वारा टीम को 10000 रुपए का इनाम किया घोषित, खुलासे में मुख्य भूमिका निभाने वाले आरक्षियों को एक अनोखी पहल के अंतर्गत एसएसपी महोदय द्वारा शॉल भेंट कर उत्साहवर्धन किया गया।

 

 

दिनाक 27/12/22 को थाना किच्छा क्षेत्रान्तर्गत खन्ना राईस मिल के मालिक संजीव खन्ना पुत्र केसर लाल निवासी खन्ना राईस मिल, किच्छा, थाना- किच्छा, जिला- ऊधम सिंह नगर द्वारा तहरीर दी गयी कि रात्रि में अज्ञात बदमाशों द्वारा वादी की राईस मिल मे घुसकर वहाँ तैनात चौकीदार के सिर तथा चेहरे पर वार करके चौकीदार को घायल कर मिल में रखें 65000/-रुपये लूट कर ले गये हैं। वादी की तहरीर पर थाना हाजा FIR NO- 508/2022 U/S 394 IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। घायल चौकीदार वार के कारण कौमा में चला गया था।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में अवैध रूप से परिवर्तित वाहनों पर एआरटीओ का शिकंजा, 11 वाहनों पर कार्रवाई

 

 

 

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद- ऊधम सिंह नगर द्वारा मामला गम्भीर प्रकृति तथा जनता की सुरक्षा से सम्बन्धित होने के कारण अभियोग के सफल अनावरण हेतु मामले का स्वय संज्ञान लेते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सितारंगज के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक किच्छा, थानाध्यक्ष पुलभट्टा तथा उ0नि0 भुवन चन्द्र जोशी, के कुशल नेतृत्व में कोतवाली किच्छा, SOG रुद्रपुर, थाना पुलभट्टा, थाना ट्रांजिट कैम्प के अधिकारी/कर्मचारीगण को शामिल करते हुये टीमों का गठन किया गया। घटना के सफल अनावरण हेतु नियुक्त की गयी टीमों द्वारा घटनास्थल किच्छा से रूद्रपुर, बहेड़ी, पुलभट्टा, बदाँयु, बरेली, बिलासपुर, शीशगढ़, रामपुर, मुरादाबाद क्षेत्र के 500 सीसीटीवी फुटेज को चैक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट की वीर साथी सोनाकली ने कहा अलविदा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

 

 

 

दिनांक 08/01/ 23 को प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार को मुखबिर द्वारा सूचना दी की खन्ना राईस मिल में कार्यरत मुनीम सुनील कुमार सिंह द्वारा ही मिल के अन्दर की जानकारी अपने साथियों को देकर लूट की घटना करवायी गयी है। इस सूचना पर सुनील कुमार को थाना तलब किया गया जिसने पुछताछ के दौरान बताया कि करन उर्फ कन्नू मेरा बचपन का दोस्त है और मेरा क्लास मेट है। वह खन्ना राईस मिल में नौकरी ढूंढने आता रहता था। मैनें उसे एक दिन खन्ना राईस मिल में 40 से 50 लाख रुपये होने की बात बतायी फिर उसके साथ मिलकर खन्ना राईस मिल मे करने लूट करने की योजना बनायी। जिसमें उसके द्वारा अंकुश उर्फ हन्नी, वीरेन्द्र उर्फ सोनू सपेरा को अपने साथ लिया गया। तब दि0 27/12/2022 की रात्रि में लगभग 2.30 बजे करन उर्फ कन्नू अंकुश उर्फ हन्नी, वीरेन्द्र उर्फ सोनू सपेरा राईस मिल के अन्दर गये और वहाँ ड्यूटीरत चौकीदार सादा सिंह को कुल्हाडी और पाटल से मारकर गम्भीर रुप से घायल कर दिया तथा दरवाजा तोड़कर वहाँ चल रहे CCTV के NVR का तार काट दिया।

यह भी पढ़ें 👉  *ADG वी मुरुगेशन की फटकार, IG कुमाऊँ की कड़ी चेतावनी के बाद जगजे सिस्टम, साइबर अपराधियों पर टूटा नैनीताल पुलिस का कहर* *जांच के बाद साईबर हॉटस्पॉट के विरुद्ध एक ही रात में 43 FIR, कुल 49 मुकदमे*

 

 

 

पूरा सामान उलट-पुलट कर दिया तथा मेज की ड्रोर में रखे 65000/ रुपये के साथ- साथ NVR को भी अपने साथ ले गये थे। अगले दिन चारों लोगो ने पुलिस की कार्यवाही को देखते हुये घटना में मिली धनराशी को आपस में बराबर-बराबर बाँट लिया और घटना करने के औजार व सामान को हरियाणा फार्म में स्थित जंगल में छिपा दिया था। अभियुक्तगण करन उर्फ कन्नू, अंकुश उर्फ हन्नी, वीरेन्द्र उर्फ सोनू सपेरा को दि0 08/01/2023 को सोनू के घर साँई मन्दिर के पीछे से दौड़कर पकड़ा और इन तीनो की निशानदेही पर घटना से सम्बन्धित सामान बरामद कर लिया गया है। अभियोग में धारा 411/120 (B)/34IPC की बढ़ोत्तरी की गयी है। अभियुक्तगण को माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया जायेगा।

karki
inder