उत्तर प्रदेश क्राइम

आटो दुर्घटना में एक की मौत, चार घायल; पुलिस ने घटना का त्वरित जांच आरंभ किया, घायलों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती किया गया।

Spread the love

आटो दुर्घटना में एक की मौत, चार घायल; पुलिस ने घटना का त्वरित जांच आरंभ किया, घायलों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती किया गया।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

आदमपुर थाना क्षेत्र के भदऊचुंगी तिराहे के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार आटो डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में आटो में बैठे मऊ निवासी हरेंद्र नाथ यादव (50) की मौत हो गई। वहीं आटो चालक समेत चार लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया सुबह करीब 8.00 बजे पड़ाव से गोलगड्डा की ओर जा रही आटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने शराब की तस्करी कर रहे 01 व्यक्ति को 105 पाउच अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार*

 

 

हादसे में चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पास में पुलिस पिकेट पर मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर गए और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डाक्टरों ने हरेंद्र नाथ यादव को मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी आदमपुर बृजेश सिंह ने बताया कि हरेंद्र नाथ के परिजनों से बात कर उन्हें घटना की जानकारी दे दी गई है। लाश को कब्जे में लेकर मोरचरी में रखवा दिया गया है। हादसे में घायल हुए लोगों के परिजनों से सम्पर्क किया जा रहा है।

पड़ाव से शहर को जोड़ने वाले जीटी रोड पर अमूमन घटनाएं ओवर स्पीडिंग के कारण होती है। आटो पलटते वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पड़ाव की ओर से सवारी बैठा कर आ रहे आटो की रफ्तार तेज थी। भदऊचुंगी के पास मोड़ आने पर आटो अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

यह भी पढ़ें 👉  वनभूलपुरा पुलिस ने 12 घण्टे में किया चोरी का खुलासा* *चोरी किये सोने-चांदी के आभूषणों व नगदी के साथ एक शातिर चोर गिरफ्तार*

 

 

दरअसल, राजघाट पुल के उत्तरी छोर के बाद कज्जाकपुरा तक जीटी रोड पर स्पीड ब्रेकर नहीं है। जिसके कारण पुल से उतरते ही कार, आटो और बाइक चालक अंधाधुन ओवर स्पीडिंग करते हैं। जिसके कारण वह हादसों को दावत देते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 3.040 कि.ग्रा. अवैध गांजा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार"