उत्तर प्रदेश क्राइम फिरोजाबाद

पत्नी को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देख, भाई के साथ मिलकर कर दी हत्या।

Spread the love

पत्नी को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देख, भाई के साथ मिलकर कर दी हत्या।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में हुई एक शख्स की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे की असली वजह अवैध संबंध थे। दरअसल आरोपी दर्शन सिंह ने अपनी पत्नी को रामविलास के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।

 

 

आरोपी दर्शन सिंह ने प्लान के तहत पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले शख्स को घर बुलाया फिर अपने भाई के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया। हत्या के इस मामले को सुलझाने के लिए एसएसपी ने एक टीम गठित की और जब टीम ने इसका खुलासा किया तो पूरा मामला अवैध संबंधों का निकला।

यह भी पढ़ें 👉  *👉 मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि” में युवाओं को नशे से बचाने में जुटे एसएसपी मंजूनाथ टीसी* *60 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार,🏆 एसएसपी ने टीम का बढ़ाया मनोबल* *🗣️ नशा बेचने वालों की अब खैर नहीं — संपत्ति भी जाएगी- SSP NAINITAL*

 

पुलिस ने बताया कि आरोपी दर्शन सिंह और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। दर्शन सिंह ने अपनी पत्नी को रामविलास के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए देख लिया था। आरोपी दर्शन सिंह की पत्नी फरार बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में घिनौनी वारदातः सौतेली बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता सलाखों के पीछे।

 

 

जांच के दौरान डॉग स्क्वॉयड के साथ फॉरेंसिक की टीम आरोपी दर्शन सिंह के घर गई। ग्रामीणों ने बताया कि दर्शन सिंह का परिवार एक दिन पहले से ही गांव से फरार हो गया था। फिर ग्रामीणों की मौजूदगी में पुलिस ने मकान का ताला तोड़ा। मकान के अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। मकान में जमीन पर खून के कई धब्बे थे। मौके से पुलिस को खून से सनी हुई एक ईंट भी मिली थी।

यह भी पढ़ें 👉  *मुख्यमंत्री!जी आपका "ड्रग्स फ्री देवभूमि" मिशन सुरक्षित हाथों में* *एसएसपी डॉ० मंजुनाथ टीसी का धमाका- करोड़ों का नशा बरामद, माफियाओं की संपत्ति होगी कुर्क* *36 लाख की स्मैक संग फिर एक और महिला तस्कर गिरफ्तार, 3 महीने में 2 करोड़ 66 लाख का नशा बरामद*

 

 

पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया और कई हैरान कर देने वाली बातें पता चलीं। अवैध संबंधों के चलते इस हत्या को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने बताया कि दर्शन सिंह और उसके भाई ने अपनी पत्नी से कह कर रामविलास को अपने घर बुलवाया। जिसके बाद दोनों ने मिलकर खुरपी से काटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए दोनों ने मिलकर उसके शव को एक कुएं में फेंक दिया।