उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

अभिषेक बच्चन व नोरा फतेही के साथ नज़र आयेगी रामनगर  की  10 वर्षीय सानवी नेगी।

Spread the love

 अभिषेक बच्चन व नोरा फतेही के साथ नज़र आयेगी रामनगर  की  10 वर्षीय सानवी नेगी।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

रामनगर। समीपवर्ती पीरूमदारा निवासी उत्तराखंड पुलिस के कांस्टेबल मोहन सिंह नेगी व श्रीमती अंकित नेगी की महज 10 वर्षीय बिटिया सानवी नेगी के द्वारा डांस की दुनिया मे इतनी छोटी उम्र में इंडिया लेबिल तक अवार्ड जीतकर पुलिस महकमे व उत्तराखंड एवं रामनगर का नाम रोशन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  *​धूप की तपन और राष्ट्रहित का जुनून: डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बड़े वाहनों को किया 'नो'* *वीआईपी कल्चर को किनारे कर, आम आदमी की तरह बाइक से सफर; एसएसपी की अनूठी पहल*

 

 

 

वही अब सानवी के द्वारा अभिनेता अभिषेक बच्चन व अभिनेत्री नोरा फतेही के साथ जल्दी ही रिलीज होने वाली फिल्म बी हैप्पी में बाल कलाकार बतौर अभिनय करने की उपलब्धि हासिल की है। गौरतलब रहे कि 3 साल की आयु से डांस के क्षेत्र में कई उपलब्धिया हासिल करने वाली सानवी नेगी डांस इंडिया डांस में भी अपनी प्रतिभा के झंडे गाड़ चुकी है तथा अब तक कई अवार्ड जीत चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  “स्कूल नहीं, शॉपिंग मॉल!” निजी स्कूलों की मनमानी पर बड़ा एक्शन।

 

 

क्षेत्र की जनता को सानवी द्वारा अभिनीत फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है तथा क्षेत्र की जनता व पुलिस महकमा उसकी सफलता के लिये ईश्वर से प्रार्थना व दुआये कर रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ मंजूनाथ टीसी एस.एस.पी नैनीताल ने पुलिस कार्यालय नैनीताल का किया वार्षिक निरीक्षण* *अभिसूचना इकाई को उत्कृष्ट कार्यालय व्यवस्था एवं अभिलेख रखरखाव पर मिला नगद पुरस्कार*