उत्तराखंड क्राइम देहरादून

अज्ञात लुटेरों ने उत्तराखंड के देहरादून में एक आभूषण की दुकान से 20 करोड़ रुपये के सोने और चांदी के आभूषण लूट कर वारदात को अंजाम।

Spread the love

अज्ञात लुटेरों ने उत्तराखंड के देहरादून में एक आभूषण की दुकान से 20 करोड़ रुपये के सोने और चांदी के आभूषण लूट कर वारदात को अंजाम।

 

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

देहरादून के राजपुर रोड स्थित ज्वैलरी शोरूम में करोड़ों के गहनों की लूट के बाद हड़कंप मच गया है। लुटेरों रिलायंस ज्वैलर्स को निशाना बनाया। गुरुवार को चार मास्क पहने हथियारबंद बदमाश आएं और बंदूक की नोंक पर शोरूम के गार्ड और कर्मचारियों को बंधक बना लिया और इसके बाद बीस करोड़ की लूट को अंजाम देकर फरार हो गई। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है, इस लूट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

यह भी पढ़ें 👉  नशेड़ी चालकों पर पिथौरागढ़ पुलिस का सख्त एक्शन! 

 

 

पूलिस ने शुक्रवार को बताया कि अज्ञात लुटेरों ने उत्तराखंड के देहरादून में एक आभूषण की दुकान से 20 करोड़ रुपये के सोने और चांदी के आभूषण लूट लिए। अधिकारियों ने बताया कि घटना गुरुवार को वीआईपी राजपुर रोड पर पुलिस मुख्यालय और सचिवालय के पास रिलायंस ज्वेलरी शोरूम में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: पुलिस का एक्शन जारी, वारंटी गिरफ्तार और शराबी हुड़दंगी पर कार्रवाई

 

 

 

पुलिस के मुताबिक चार बदमाश शोरूम में घुसे जबकि एक बाहर खड़ा रहा। फिर बदमाशों ने शोरूम में गार्ड समेत 11 कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया और 20 करोड़ रुपये से ज्यादा के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए।

यह भी पढ़ें 👉  एसओजी व कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा प्रहार ⚡️ 💥 41.5 ग्राम हेरोइन (पन्नी सहित) के साथ तस्कर गिरफ्तार

 

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने बताया कि जगह-जगह चेकिंग के कारण पुलिस की सूचना मिलने पर लुटेरे अपनी बाइक छोड़कर भाग गये। उन्होंने बताया कि पुलिस ने लुटेरों की दो बाइक बरामद की है। पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज से मिले सुरागों की जांच चल रही है।