खेल उत्तराखंड रामनगर

राष्ट्रीय खेलों में मार्शल आर्ट से जुड़े खेल *पेंचक सिलाट* में कांस्य जीतकर लौटी कृति गुसाईं का रामनगर पहूँचने में हुआ जोरदार स्वागत।

Spread the love

राष्ट्रीय खेलों में मार्शल आर्ट से जुड़े खेल *पेंचक सिलाट* में कांस्य जीतकर लौटी कृति गुसाईं का रामनगर पहूँचने में हुआ जोरदार स्वागत।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। गोवा में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में मार्शल आर्ट से जुड़े खेल *पेंचक सिलाट* में रामनगर की बिटिया *कृति गुसांई* ने *कांस्य पदक* जीता है। पदक जीतकर रामनगर लौटने पर माल्यार्पण करके उनका भव्य स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अफवाहों पर न दें ध्यान, बाबा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब; 20 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन।

 

 

लखनपुर में पारिवारिक प्रतिष्ठान में उनके पिता पंकज गुसाईं , माता आरती गुसाईं तथा पारिवारिक जनों के अलावा खेलप्रेमियों ने कृति गुसाईं का स्वागत और अभिनंदन किया। उनके साथ कोच राकेश कुमार भी थे। कृति का दुबई में होने जा रही पेचक सिलाट की एशियाई प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। वह छह नवंबर को दुबई जायेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  ऐपन कला से लिखी सफलता की नई कहानी, मानसी कापड़ी बनीं युवा उद्यमी

 

 

राष्ट्रीय खेल में उत्तराखंड को कुल नौ पदक मिले हैं। कृति देहरादून में ग्राफिक एरा से फिजियोथैरेपिस्ट की पढ़ाई कर रही है।कृति ने टेंडिंग इवेंट में सीनियर 80 से 85 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीता। वह सेमीफाइनल में चोटिल हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  *👉 देशभर में हुई उत्तराखंड पुलिस की सराहना* 🙏🏼*कैंची धाम मेले की सफलता पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एसएसपी नैनीताल ने श्रद्धालुओं व सहयोगियों को कहा धन्यवाद*

 

 

स्वागत में भाजपा नेता गणेश रावत, सुरेंद्र घुगतयाल, अर्जुन रावत, हेमंत साह, ईशान अग्रवाल, अमन अग्रवाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।