जमीन विवाद की रंजिश से हुई हत्या, ट्रैक्टर चालक ने युवक को कुचलकर उतारा मौत के घाट

जमीन विवाद की रंजिश से हुई हत्या, ट्रैक्टर चालक ने युवक को कुचलकर उतारा मौत के घाट

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

भरतपुर में बयाना के सदर थाना इलाके के गांव अड्डा में दो पक्षों में जमीन विवाद की रंजिश एक बार फिर हत्या की वजह बन गई। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ट्रैक्टर चालक ने जमीन पर पड़े युवक पर आठ बार आगे-पीछे करके ट्रैक्टर के पहिए चढ़ाए। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। घटना से गांव में तनाव फैल गया। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

 

यह भी पढ़ें 👉  ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, पहले फूड पॉइजनिंग की आशंका, फिर संपत्ति विवाद ने बढ़ाई गुत्थी!

 

 

मृतक युवक निरपत गुर्जर पुत्र अतर सिंह के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एंबुलेंस से बयाना सीएचसी भेजा जा रहा है। पुलिस के अनुसार, अड्डा गांव के बहादुर गुर्जर और अतर सिंह गुर्जर पक्षों के बीच पिछले काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर बुधवार सुबह करीब आठ बजे दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के ऊपर लाठी-डंडों से हमला कर पथराव कर दिया। इसमें दोनों पक्षों की महिलाएं भी शामिल थीं।

ग्रामीणों के मुताबिक, फायरिंग की आवाज भी आई थी। झगड़े के दौरान निरपत नाम का युवक जमीन पर गिर गया। तभी बहादुर पक्ष के एक युवक ने जमीन पर गिरे पड़े निरपत के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। रोकने के बावजूद आरोपी ट्रैक्टर चालक नहीं रुका और आठ बार जमीन पर गिरे निरपत के ऊपर ट्रैक्टर के पहिए चढ़ाए। इससे निरपत की मौके पर मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  *ADG वी मुरुगेशन की फटकार, IG कुमाऊँ की कड़ी चेतावनी के बाद जगजे सिस्टम, साइबर अपराधियों पर टूटा नैनीताल पुलिस का कहर* *जांच के बाद साईबर हॉटस्पॉट के विरुद्ध एक ही रात में 43 FIR, कुल 49 मुकदमे*

 

इसी विवाद को लेकर पांच दिन पहले 21 अक्तूबर को भी बहादुर और अतर सिंह गुर्जर पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें बहादुर और उसका छोटा भाई जनक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना को लेकर बहादुर के बेटे दिनेश ने दूसरे पक्ष के अतर सिंह और उसके बेटों निरपत, विनोद, दामोदर और रिश्तेदार ब्रजराज के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज कराया था।

karki
inder